{"_id":"645dbc9316a942a8db0371e4","slug":"private-college-bus-crash-bike-rider-in-ambala-painful-accident-happened-at-kalka-chowk-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: प्राइवेट कॉलेज की बस ने बाइक सवार को कुचला, कालका चौक पर हुआ था दर्दनाक हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: प्राइवेट कॉलेज की बस ने बाइक सवार को कुचला, कालका चौक पर हुआ था दर्दनाक हादसा
Fri, 12 May 2023 09:42 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 12 May 2023 09:42 AM IST
सार
अंबाला पुलिस को दी शिकायत में ललित ने बताया कि वह कालका चौक के पास था कि इतने में कालका चौक से अंबाला सिटी की तरफ जैसे ही सौरव मुड़ने लगा तो अचानक तेज रफ्तार प्राइवेट कॉलेज की बस में टक्कर मार दी। देखते ही देखते बस का अगला पहिया ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
बाइक सवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला सिटी के कालका चौक पर तेज रफ्तार प्राइवेट कॉलेज की बस ने बाइक चालक को कुचल दिया। यह हादसा गुरुवार देरशाम को हुआ और घायल गांव कृष्णा कॉलोनी निवासी सौरव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जीजा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव का आज नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी में पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पुलिस को दी शिकायत में ललित ने बताया कि वह कालका चौक के पास था कि इतने में कालका चौक से अंबाला सिटी की तरफ जैसे ही सौरव मुड़ने लगा तो अचानक तेज रफ्तार प्राइवेट कॉलेज की बस में टक्कर मार दी। देखते ही देखते बस का अगला पहिया ऊपर चढ़ गया। राहगीरों की मदद से अपने साले को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों की भीड़ ने सौरव को मौके पर ही दबोच लिया। जिसकी पहचान बीसी बाजार के डेरा बत्ती निवासी दविंदर के रूप में हुई।
विज्ञापन