{"_id":"57d5ad204f1c1b5d783196c9","slug":"one-years-175-officer-carpt","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में 175 अफसर, कर्मचारी भ्रष्टाचार में फंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साल में 175 अफसर, कर्मचारी भ्रष्टाचार में फंसे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
अिध्ाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने रविवार को सेक्टर 11 अंबाला शहर में राज्य चौकसी ब्यूरो अंबाला मंडल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त तीन मंजिला इस भवन का निर्माण हरियाणा पुलिस हॉउसिंग कारपोरेशन द्वारा 5 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से किया गया है।
मुख्य सचिव ने उद्घाटन के उपरांत प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त 175 अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। ढेसी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि सतर्कता विभाग के साथ-साथ वे अपने स्तर पर भी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास करें और ऐसे लोगों की पहचान करें जो भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करने के साथ-साथ प्रदेश के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्यालय की वित्तीय गतिविधियों के लिए एक या दो से अधिक बैंक खाते नहीं खोले जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराध पर काबू पाने के लिए भी पुलिस पोर्टल आरंभ किया गया है तथा केंद्र और राज्य सरकार की छात्रवृत्ति, पेंशन योजनाओं तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों को भी आधार लिंकेज करके डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांस्फर योजना के तहत राशि सीधे तौर पर लाभपात्रों के खाते में डाली जा रही है।
विज्ञापन
छावनी को फ्री होल्ड करने पर लिया जा रहा है संज्ञान
उद्घाटन अवसर पर बातचीत के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि अंबाला छावनी के एक्साइज एरिया क्षेत्र में लोगों को पेश आ रही समस्या और इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा उठाई गई मांग पर प्रदेश सरकार संज्ञान ले रही है और इसके संज्ञान की प्रक्रिया चल रही है।
राज्य चौकसी ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक परमिंद्र राय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य चौकसी ब्यूरो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों में जनता व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के सहयोग की भी आवश्यकता है।
हरियाणा पुलिस हॉउसिंग कारपोरेशन के सीएमडी बीएस संधू ने इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष पुलिस द्वारा नये भवनों के निर्माण पर लगभग 550 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इस अवसर पर राज्य चौकसी ब्यूरो के महानिदेशक प्रमिंद्र राय, हरियाणा पुलिस हॉउसिंग कारपोरेशन के सीएमडी बीएस संधू, राज्य चौकसी ब्यूरो के विशेष महानिदेशक मधुर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं अंबाला-पंचकूला के पुलिस आयुक्त डॉ. आरसी मिश्रा, आईजी डॉ. सीआर राव, उपायुक्त प्रभजोत सिंह, पुलिस उपायुक्त डॉ. अरुण सिंह व मनीषा चौधरी, राज्य चौकसी ब्यूरो अंबाला मंडल के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, कार्यकारी एसडीएम गगनदीप सिंह सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।