{"_id":"6625f6c9130ab218ec064d73","slug":"old-man-killed-with-sharp-weapon-in-ambala-cantt-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala Crime: तेजधार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, चेहरे पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने साथी को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala Crime: तेजधार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, चेहरे पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने साथी को किया काबू
Mon, 22 Apr 2024 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:27 AM IST
सार
हत्या के पीछे का कारण लेन देन सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बता रही। पड़ाव थाना के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंबाला छावनी के कुलदीप नगर स्थित गुलाटी कॉम्प्लेक्स के पास रविवार देर रात एक बुजुर्ग की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोंडा के कंडोरा गांव निवासी 70 वर्षीय जय बहादुर के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। शव के पास रोटी, पानी व देसी शराब की बोतल पड़ी मिली।
जानकारी मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को परिजनों के आने तक छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चेरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है जो मृतक का साथी बताया जा रहा है।
हत्या के पीछे का कारण लेन देन सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बता रही। पड़ाव थाना के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। मृतक के साथी सुभाष ने सूचना दी थी। जल्द ही हत्या के मामले को सुलझा लिया जाएगा।