{"_id":"577176504f1c1ba32c79aaa5","slug":"mulana-thana-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में की कार्रवाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना। थाना क्षेत्र मुलाना के मौजगढ़ गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा महिला का गर्भपात करने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान आरोपी डॉक्टर मौके से भाग निकला। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पीड़ित महिला ने क्लीनिक चलाने वाले अपने ही जेठ की शिकायत सीएम विंडो पर दी थी। इसके बाद डीसी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
शिकायत में गर्भवती महिला ने बताया कि उसका पति और जेठ गांव में ही क्लीनिक चलाते हैं। उसके जेठ ने उसे एक इंजेक्शन लगाया और कहा कि यह उसके फायदे के लिए ही है। इसके बाद उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई। इस बारे मेें उसने अपने माता-पिता को बताया। माता-पिता ने उसका इलाज कराया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी उसका गर्भ गिर गया।
उसने इसका इलाज भी कराया। इसकी पीड़ित महिला ने सीएम विंडो पर शिकायत कर दी। इसके बाद डीसी के आदेश पर डिस्ट्रिक्ट ड्रग कंट्रोलर दिनेश राणा ने कार्रवाई की। इस बारे में स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया। टीम में पुलिस कर्मी भी शामिल रहे। टीम की कार्रवाई के दौरान कथित झोलाछाप डॉक्टर भाग निकला। मौके से टीम ने प्रेक्टिस करने के औजार और अंग्रेजी दवाएं बरामद कर उन्हें सील कर दिया है।
विज्ञापन
जिला औषधि नियंत्रक दिनेश राणा ने बताया कि मौके से बरामद दवाओं आदि की जांच की जा रही है। उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। मुलाना थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। टीम में पुलिस कर्मी भी साथ थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम और महिला के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।