{"_id":"64673b1c32f2e59902008657","slug":"miscreant-came-out-from-jail-in-murder-case-in-ambala-beat-up-security-agent-of-police-station-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: मर्डर केस में बाहर आए बदमाश ने थाने के सुरक्षा एजेंट से की मारपीट, प्राइवेट पार्ट पर मारी लात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: मर्डर केस में बाहर आए बदमाश ने थाने के सुरक्षा एजेंट से की मारपीट, प्राइवेट पार्ट पर मारी लात
Fri, 19 May 2023 02:32 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 19 May 2023 02:32 PM IST
सार
सुरक्षा एजेंट अमरजीत ने बताया कि आरोपियों ने गले से पकड़ लिया और गुप्तांग व पेट में लाते मुक्के मारे। शोर मचाया तो जनता को आता देखकर वह तीनों व्यक्ति वहां से भाग गये और धमकाते हुए बोले कि दोबारा यहां खड़ा मिला तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंबाला शहर थाना के सुरक्षा एजेंट पर रैकी करते समय बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश ने बताया कि उसने मर्डर किया हुआ है और कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया है। दो अन्य दोस्तों को बुलाने के बाद सुरक्षा एजेंट अमरजीत के गुप्तांग व पेट में लात-मुक्के मारे। जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी काम में बांधा पहुंचाने सहित कई धाराओं के तहत कार्रवाई की। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
बिना नंबर की एक्टिवा देखकर सुरक्षा एजेंट कर रहा था रैकी
पुलिस का दी शिकायत में अंबाला शहर थाना के सुरक्षा एजेंट अमरजीत सिंह ने बताया कि वह 18 मई की रात को वाल्मिकी बस्ती के पास सागर पान की दुकान के पास खड़ा था। उसी समय एक बिना नंबर एक्टिवा पान वाले की दुकान के पास रुकी। बिना नंबर की काफी पुरानी एक्टिवा दिखने पर लगा कि व्यक्ति कोई अपराध करने की फिराक में हो। जिस पर अपनी नजर बनाई रखी।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
नजर पड़ते ही वह व्यक्ति पास आकर और कहने लगा की तू यहां क्योंं खड़ा है, जिसको मैने अपना परिचय दिया तो वह कहने लगा कि तू मेरे को नहीं जानता, मेरा नाम मोंटी है और मैनें पहले मर्डर किया हुआ है। अभी जेल से बाहर आया हूं। हमारे इलाके में तूने आने की हिम्मत कैसे की और तेरे को अभी रेकी करने का मजा चखाते है। जिसने रोकी व सागर नाम के दो व्यक्तियों को आवाज लगाकर बुलाया।
विज्ञापन
मारपीट के बाद जाते हुए जान से मारने की दी धमकी
सुरक्षा एजेंट अमरजीत ने बताया कि आरोपियों ने गले से पकड़ लिया और गुप्तांग व पेट में लाते मुक्के मारे। शोर मचाया तो जनता को आता देखकर वह तीनों व्यक्ति वहां से भाग गये और धमकाते हुए बोले कि आईंदा यहां खड़ा मिला तो जान से मार देंगे। मोंटी, सागर व रोकी ने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।