फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man kill himself due to harassment from his wife and in-laws in Ambala see video

Haryana: मुझे सूली पर टांग रखा है... मेरी घरवाली, सासुराली मेरी मौत के जिम्मेदार, Video बनाया और दे दी जान

Tue, 20 Jan 2026 08:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, साहा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहा (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 20 Jan 2026 08:10 PM IST
सार

व्यक्ति ने मौत को गले लगाने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने कहा कि मेरी घरवाली, सासुराली मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। मुझे सूली पर टांग रखा है। वीडियो में अपनी आपबीती सुनाते हुए अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
Man kill himself due to harassment from his wife and in-laws in Ambala see video
पत्नी के साथ मृतक संदीप सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना साहा के अंतर्गत आने वाले गांव मिट्ठापुर में एक व्यक्ति ने कथित रूप से पत्नी की बेवफाई और ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक ने मौत को गले लगाने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने कहा कि मेरी घरवाली, सासुराली मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। मुझे सूली पर टांग रखा है। वीडियो में अपनी आपबीती सुनाते हुए अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद वह पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लेता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, संदीप की शादी करीब 12 साल पहले पंजाब के पटियाला में हुई थी। पेशे से वह ट्रक चालक था। शादी के शुरुआती वर्षों के बाद ही दोनों पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहने लगा था। संदीप के पिता बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा पत्नी से मनमुटाव के कारण लंबे समय से मानसिक तनाव में था। कई बार दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिशें की गईं, लेकिन विवाद सुलझने के बजाय बढ़ता गया।
विज्ञापन




पंचायतों ने भी कराई थी सुलह, नहीं बनी बात
गांव के सरपंच बलदेव राज ने बताया कि दंपति की अपनी कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था। विवादों के चलते पटियाला में कई बार पंचायतें भी हुईं और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस की मध्यस्थता के बाद पत्नी वापस घर तो आई, लेकिन घर का माहौल शांत नहीं हुआ। आए दिन होने वाले झगड़ों से तंग आकर संदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो को साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया
साहा थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो वायरल किया है, जिसे पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत और वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


वीडियो में संदीप ने यह बताई आपबीती
मैं ड्राइवर हूं। मैंने उसे सब कुछ दिया, जो चीज मांगी वही लाकर दी। कुछ मजबूरियां होती हैं, मैं धीरे-धीरे पैरों पर खड़ा हो रहा था। माता-पिता ने शादी कर दी। मां बीमार रहती थी। उसकी (पत्नी) की मां ने उन्हें अलग करा दिया। मैंने सास से बहुत बोला कि ऐसा मत करो फिर भी उन्हें मुझे अलग करा दिया। हम अलग-अलग रहने लगे। इसके बाद मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। 12 साल हो गए हैं, मैं बहुत रोता हूं। इतने साल में मुझे तबाह कर दिया। ससुरालियों ने एक लाख रुपये लिए थे 60 से 65 हजार रुपये वापस किए अभी भी रुपये उन पर रहते हैं, जबकि मैंने ब्याज पर पैसे लेकर दिए थे। ब्याज भी मैं ही भर रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed