{"_id":"65ce44d0cd8c2bfc0a082896","slug":"kisan-andolan-video-released-of-people-pelting-stones-at-police-at-shambhu-border-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर पर पुलिस पर पत्थराव करने वालों के वीडियो जारी, पहचान बताने वालों को मिलेगा इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर पर पुलिस पर पत्थराव करने वालों के वीडियो जारी, पहचान बताने वालों को मिलेगा इनाम
Thu, 15 Feb 2024 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:37 PM IST
सार
शंभू बॉर्डर पर तैनात पुलिस मुलाजिमों पर पत्थरबाजी करने वालों की सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने इसके फोटो व वीडियो जारी कर दिए हैं। एएसपी अंबाला पूजा डाबला बोली कि हरियाणा पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। सूचना देने वाले का नाम गुप्ता रखा जाएगा।
विज्ञापन
पत्थरबाजी करने वालों का पुलिस ने जारी किया फोटो।
- फोटो : पुलिस
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर (हरियाणा पंजाब बॉर्डर) पर 13 व 14 फरवरी को किसान आंदोलन के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों की अब खैर नहीं है। अंबाला पुलिस ने उपद्रवियों की फोटो व वीडियो जारी की है। एएसपी अंबाला पूजा डाबला ने कहा कि पुलिस इन उपद्रवियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी करवाई करने वाली है।
आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि जो भी इनकी पहचान करके सूचना देगा उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा। यह जानकारी एएसपी पूजा डाबला ने गुरुवार को दी। बता दें कि 13 व 14 फरवरी को आंदोलन के दौरान पैरामिलिट्री के जवानों के साथ-साथ हरियाणा पुलिस के जवान एवं अधिकारी भी घायल हुए हैं।
इस दौरान कुल 25 जवान एवं अधिकारी घायल हो गए थे। हरियाणा पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए इन उपद्रवियों की वीडियो व फोटो जारी की है। ताकि उनकी पहचान आसानी से की जा सके। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गुलेल के इस्तेमाल से भी पुलिस पर पत्थर फेंकते गए है।