{"_id":"586fe7994f1c1b443615a2f7","slug":"inter-state-gang-selling-fake-numbers-were-stolen-vehicle-control-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":" वाहन चोरी कर जाली नंबर लगा बेचने वाला इंटर स्टेट गिरोह काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोरी कर जाली नंबर लगा बेचने वाला इंटर स्टेट गिरोह काबू
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के शुरू में ही सीआईए स्टाफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ की टीम ने इंटर स्टेट कार चोर गिरोह के दो मेंबरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार महंगी कारें और तीन टिप्पर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बरामद कारों में इनोवा, फार्च्यूनर और होंडा सिटी शामिल है। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ बिल्ला मूल निवासी करनाल व हाल निवासी जमुना अपार्टमेंट खरड़ और गुरदर्शन सिंह निवासी गांव धनौड़ा थाना सदर अंबाला के रूप में हुई है। आरोपियों पर पहले से कई राज्यों में केस चल रहे हैं। यह दावा एसपी इन्वेस्टिगेशन जसकिरनजीत सिंह तेजा, डीएसपी इन्वेस्टिगेशन मनवीर सिंह व डीएसपी खरड़ लखवीर सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कई अन्य राज खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन
ऐसे पकड़ा गया गिरोह
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआईए इंचार्ज अतुल सोनी की निगरानी में पुलिस पार्टी खानपुर चौक पर मौजूद थी। तभी गुप्त सूचना मिली संदीप सिंह उर्फ बिल्ला, हरभजन सिंह निवासी करनाल, चरनजीत सिंह पटियाला व संत सिंह निवासी दिल्ली उक्त इलाके में देखे गए हैं। यह लोग अलग-अलग राज्यों में गाड़ियां चोरी करते हैं। इसके अलावा लोगों से वाहन छीनते थे। इसके बाद वह उक्त गाड़ियों की जाली दस्तावेज बनाकर बेचते थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संदीप सिंह को जमुना अपार्टमेंट्स खरड़ में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पास से चोरी की एक इनोवा मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद कई अन्य गाड़ियां बरामद कीं।
विज्ञापन
एक आरोपी को अंबाला जेल से लाई
पूछताछ में संदीप ने बताया कि गुरदर्शन सिंह उर्फ दर्शन सिंह निवासी धनौड़ा, थाना सदर अंबाला, जिला अंबाला हत्या के केस में सेंट्रल जेल में बंद हैं। उसके गिरोह का साथी है। जिसके बाद पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। उसने भी पूछताछ में कई राज खोले हैं।
पार्क से रिकवर की कार
इसके बाद दर्शन सिंह से पूछताछ में पुलिस ने एक टेरानो (निशान) गाड़ी जमुना अपार्टमेंट खरड़ से बरामद की। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उम्मीद है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई राज खुलेंगे।
चंडीगढ़ व हरियाणा में केस दर्ज
पकड़े गए दोनों आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ व हरियाणा के कई थानों में केस दर्ज हैं। आरोपी संदीप पर हरियाणा व चंडीगढ़ में छह केस दर्ज हैं। जबकि गुरदर्शन सिंह पर हत्या का मामला दर्ज है। वह अंबाला जेल में बंद था।
ये वाहन हुए रिकवर
इनोवा एक
फार्च्यूनर एक
होंडा सिटी एक
टिप्पर तीन
टेरानो (निशान) एक