फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   high voltage current cross truck, driver jumps to save life

हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया ट्रक, करंट लगने पर चालक कूदा

Tue, 13 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Tue, 13 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
high voltage current cross truck, driver jumps to save life

सोमवार को गांव बख्तुआ के नजदीक बिजली की हाई वोल्टेज तारों की चपेट में एक ट्रक आ गया। इस कारण से जहां ट्रक में आग लग गई, वहीं ट्रक चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। 

सोमवार की सुबह भरेड़ी अनाज मंडी से एक ट्रक में धान की बोरियां लोड कर ड्राइवर रमजान बधौली-नारायणगढ़ मार्ग से निकला। जैसे ही वह गांव बख्तुआ के नजदीक पहुंचा, तो यहां पर ट्रक को टर्न देने के लिए उसे मोड़ रहा था। इसी दौरान ट्रक हाई वोल्टेज तारों से टकरा गया। इस दौरान चालक रमजान को भी जोर से बिजली का झटका लगा, तो वह बाहर कूद गया और ट्रक से दूर चला गया। इसी दौरान ट्रक में आग लग गई, जो धीरे-धीरे पूरे ट्रक में फैल गई। ट्रक के टायर जलकर राख हो गए। घटनास्थल के नजदीक ही राइस मिल के कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पंहुच कर आग को काबू में किया। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा  डाली गईं तारें काफी नीचे हैं, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। धान की कई बोरियां भी इसी घटना में जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed