{"_id":"64b0e31a301ffc21bb0bfac6","slug":"high-speed-havoc-in-ambala-canter-hit-two-kanwariyas-of-ludhiana-one-died-in-pgi-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में तेज रफ्तार का कहर: कैंटर ने लुधियाना के दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, पीजीआई में एक ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला में तेज रफ्तार का कहर: कैंटर ने लुधियाना के दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, पीजीआई में एक ने तोड़ा दम
Fri, 14 Jul 2023 01:49 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:49 PM IST
सार
अंबाला में दो कांवड़ियों को दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसमें एक मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ाव पुलिस ने सूचना मिलते ही कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मौके पर खड़ा कैंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला में हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर जा रहे दो कांवड़ियों को दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित जंडली पुल के पास तेज रफ्तार कैंटर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा शुक्रवार अलसुबह तीन बजे के करीब हुआ। गंभीर रूप से घायलों को राहगीर अंबाला शहर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक की पहचान लुधियाना के मुल्लापुर निवासी संदीप के रूप में हुई, सुरेश घायल
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न आने पर दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां लुधियाना के मुल्लापुर निवासी संदीप की मौत हो गई, जबकि सुरेश उपचाराधीन है। पड़ाव पुलिस ने सूचना मिलते ही कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रभावित हुए यातायात को भी दुरुस्त करवाया। पड़ाव थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि हादसे में संदीप की मौत तो सुरेश घायल है। जांच अधिकारी पीजीआई रवाना हो गए है और घायल के बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन