{"_id":"65e87f6f5c2f2cd84f01b172","slug":"haryana-suicide-attempt-outside-home-minister-residence-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गृहमंत्री निवास के बाहर आत्महत्या की कोशिश, पुलिस बोली प्लॉट को लेकर था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: गृहमंत्री निवास के बाहर आत्महत्या की कोशिश, पुलिस बोली प्लॉट को लेकर था विवाद
Wed, 06 Mar 2024 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 06 Mar 2024 08:06 PM IST
सार
गृहमंत्री की कोठी के बाहर पूर्व पार्षद के भाई ने आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस बोली कि प्लाॅट को लेकर विवाद था।
विज्ञापन
गृहमंत्री निवास के बाहर आत्महत्या की कोशिश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला के गृहमंत्री अनिल विज के निवास के बाहर एक व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर निगरानी में रख लिया है।
विज्ञापन
व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया था। इस व्यक्ति की पहचान टुंडला के पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह के भाई गुरजतन सिंह के रूप में हुई है। पड़ाव पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को टुंडला निवासी 45 वर्षीय गुरजतन सिंह छावनी की शास्त्री कॉलोनी स्थित गृहमंत्री अनिल विज की कोठी के बाहर पहुंचा था।
विज्ञापन
उसका प्लाॅट पर विवाद है, यह प्लॉट 20 साल पहले बिका था जो गुरजतन सिंह के पिता के नाम था। इसी मामले में वह कोठी पर पहुंचा और तैश में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत पर डॉक्टर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
प्लाॅट का विवाद है, यह प्लॉट 20 साल पहले बिका था जोकि गुरजतन सिंह के पिता के नाम था। फिलहाल गुरजतन सिंह की हालत ठीक नहीं है। उसने कीटनाशक का सेवन क्यों किया। इस मामले में गुरजतन के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। इसी आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -दलीप कुमार, एसएचओ, थाना पड़ाव, अंबाला छावनी।