{"_id":"66a9ccb51a097b9fc30c8fbd","slug":"haryana-brutal-murder-of-two-girls-in-ambala-mark-on-the-neck-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अंबाला में दो बच्चियों की निर्मम हत्या, गर्दन पर निशान, मुंह से निकल रहा था खून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: अंबाला में दो बच्चियों की निर्मम हत्या, गर्दन पर निशान, मुंह से निकल रहा था खून
Wed, 31 Jul 2024 11:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:03 AM IST
सार
हरियाणा के अंबाला में दो बच्चियों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं और मुंह से खून निकल रहा था। शहर की वाल्मीकि बस्ती की घटना है। मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला शहर की वाल्मीकि बस्ती में रहने वाली दो बच्चियों की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चियों के गर्दन पर निशान थे और एक बच्ची के मुंह से खून भी आ रहा था। परिजनों ने बच्चियों की हत्या का शक जताया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
दरअसल वाल्मीकि बस्ती में पिता सोनू ने बताया कि वह एक फैक्टरी में मजदूरी का काम करते हैं। उनका एक जानकार रुपये के लेनदेन को लेकर सुबह घर पर बहस करने आया था। इसके बाद वह अपने काम पर निकल गए। कुछ देर बाद छोटे बेटे सौरभ का फोन आया कि घर में दोनों बहनें अचेत पड़ी हुई हैं।
घर जाकर देखा तो 11 वर्षीय योगिता और 6 वर्षीय अनामिका की सांस नहीं चल रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना की और बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि योगिता कक्षा तीसरी की छात्रा थी तो अनामिका पहली कक्षा में पढ़ रही थी। जांच में बच्चियों के गर्दन पर निशान मिले तो मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पड़ताल कर रहे हैं