फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   gangrape with girl five arrested

जीजा, साले ने किया युवती से गैंगरेप, पांच काबू

Sun, 19 Mar 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 19 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
gangrape with girl five arrested
gangrape - फोटो : desk
फेसबुक पर एक युवक और युवती में हुई दोस्ती का परिणाम गैंगरेप में सामने आया है। इस पूरे प्रकरण में जहां युवती से गैंगरेप हुआ, वहीं उससे पचास हजार रुपये की नकदी व दस तोले सोने के गहने भी छीन लिए। नशे की हालत में युवती को जीजा साले ने बठिंडा रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया, जिसके बाद युवती अपने घर पहुंची और सारी बात बताई। पुलिस ने इस संबंध में युवती की शिकायत पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर सभी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन


यह है मामला
अंबाला की एक युवती की फेसबुक पर सिरसा के एक युवक से चेटिंग शुरु हुई, जो बाद में दोस्ती में बदल गई। इसके बाद कई दिनों तक दोनों में बातचीत होती रही। यह बातचीत इतनी बढ़ गई कि युवक ने युवती से मुलाकात की। इसी बीच युवती अपने घर से दस तोले सोने के गहने और पचास हजार रुपये की नकदी लेकर युवक के साथ अपने घर से चली गई। युवक के घर पर कुछ महिलाएं व उसका जीजा भी मौजूद थे। युवती का कहना है कि इस दौरान उसे नशे की गोलियां दी गई, जबकि पांच दिनों तक युवक व उसके जीजा ने गैंगरेप किया। इसके बाद यह सभी उसे बठिंडा रेलवे स्टेशन पर छोड़कर रफूचक्कर हो गए। जिसके बाद वह किसी तरह अंबाला सिटी स्थित अपने आवास पर पहुंची और सारी बात अपने परिजनों को बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया गैंगरेप का मामला
युवती अपने परिजनों के साथ सिटी स्थित महिला थाने पहुंची। इस दौरान युवती ने पुलिस के सामने सारी बात रखी। पुलिस ने इस युवती की शिकायत पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को सिरसा से काबू किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के बयानों पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को काबू कर लिया गया है। इस संबंध में आगामी कार्रवाई जारी है, जबकि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।  
- दया, जांच अधिकारी, महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed