फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fraud chemist held in ambala

मेलों में शर्तिया लड़का होने की दवा बेचने वाला धर दबोचा

Mon, 21 Sep 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 21 Sep 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन

गांवों में लगने वाले मेलों में खिलौने बेचने की आड़ में शर्तिया लड़का होने की दवा बेचने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबोच लिया है। उसके एजेंट के रूप में कार्य करने वाली गांव बीहटा की दाई को भी पकड़ा है। पुलिस ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों धोखेबाजों से पूछताछ कर रही है।

डीसी मनदीप सिंह बराड़ को सूचना मिली थी कि दर्शनलाल मेलों में खिलौनों की फड़ी लगाता है। इसकी आड़ में वह ग्राहकों को शर्तिया बेटा होने की दवा बेचकर खूब कमाई करता है। वह गोरखधंधे को अपने मजबूत नेटवर्क के जरिए चला रहा था। गांव बीहटा की रहने वाली दाई लक्ष्मी देवी भी उसके इस गोरखधंधे का हिस्सा थी। वह उससे शर्तिया लड़का होने की दवाइयां लेकर ग्राहकों को बेचती थी। यह गोरखधंधा जड़ें मजबूत करता जा रहा था। दर्शनलाल के एजेंट ग्राहकों को गोपनीय ढंग से उस तक भिजवाते थे। रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए डीसी ने सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद गुप्ता के नेतृत्व मेें डिप्टी सिविल सर्जन एवं पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉक्टर बीबी लाला व डॉक्टर पवन चौधरी की स्पेशल टीम गठित करने के निर्देश दिए। स्पेशल टीम ने शर्तिया लड़का होने की दवा खरीदने के लिए नकली ग्राहक बनाए और इस रैकेट का पर्दाफाश कर दर्शन लाल और उसकी एजेंट दाई को रंगे हाथों काबू कर लिया।

विज्ञापन

नकली ग्राहकों के दम पर आरोपियों को फंसाया

स्वास्थ्य महकमा दोनों ठगों को रंगे हाथों पकड़ना चाहता था। इसलिए स्वास्थ्य महकमे ने नकली ग्राहकों के दम पर जाल बुना। सीएमओ डॉक्टर विनोद गुप्ता व डिप्टी सीएमओ डॉक्टर बीबी लाला ने बताया कि टीम ने एक महिला व पुरुष को दंपति बनाकर गांव बीहटा में दाई लक्ष्मी देवी के पास यह दवाई लेने के लिए भेजा और लड़का होने की दवाई देते हुए दाई को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की। दाई के विरुद्ध साहा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन

मघ्घरपुरा मेले से दर्शन लाल को पकड़ा

डॉक्टर गुप्ता व डॉक्टर लाला ने बताया कि बीहटा से दाई को गिरफ्तार करने के बाद इस टीम ने शहजादपुर क्षेत्र के गांव मघ्घरपुरा में मेले में खिलौने की फड़ी पर लड़का होने की दवाई बेचने वाले दर्शन लाल को भी रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। दर्शन लाल भी गांव बिहटा का ही निवासी है। फड़ी पर आने वाले लोगों को शर्तिया लड़का होने की दवाई बेचने का काम करता था। काल्पनिक ग्राहक बनाकर जब दर्शन लाल से लड़का होने की दवाई की मांग की गई तो उसने दवाई दे दी। उसके विरुद्ध शहजादपुर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों से पूछताछ की जा रही : सीएमओ

सीएमओ डॉक्टर विनोद गुप्ता व डिप्टी सीएमओ डॉक्टर बीबी लाला कहते हैं कि आरोपी दर्शन लाल और दाई लक्ष्मी देवी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है। फिलहाल दोनों से इस रैकेट के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed