फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Firing person arrested, on police remand for a day

गोली चलाने का आरोपी काबू, एक दिन के पुलिस रिमांड पर

Fri, 04 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Fri, 04 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के समय गांव बलाना के पास हवाई फायर करने के आरोपी हरकेश सुल्लर को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पिस्तौल बरामद करवाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जाट आरक्षण के दौरान जाम लगा रहे लोगों में हरकेश सुल्लर भी शामिल था। जाम लगाने से पहले हरकेश ने हवाई फायर भी किए थे। इसी को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस संबंध में कईं अन्य पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस इसी के बाद से आरोपी की तलाश में थी। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना सदर एसएचओ हरजिंद्र सिंह खैरा ने बताया कि आरोपी से रिमांड के दौरान पिस्तौल बरामद की जाएगी। साथ ही पिस्तौल का लाइसेंस भी बरामद किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई कर रही है, जबकि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed