{"_id":"6521ae74470e7b3de90971a4","slug":"extortion-of-rs-one-crore-demanded-from-bjp-leader-in-ambala-on-the-name-of-lawrence-gang-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: भाजपा नेता से मांगी रंगदारी, लारेंस गैंग के नाम पर डाक से आई चिट्ठी, अभद्र भाषा लिख मांगे एक करोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: भाजपा नेता से मांगी रंगदारी, लारेंस गैंग के नाम पर डाक से आई चिट्ठी, अभद्र भाषा लिख मांगे एक करोड़
Sun, 08 Oct 2023 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:46 AM IST
सार
रंगदारी मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब अंबाला में भाजपा नेता बीएस बिंद्रा से लारेंस गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में भाजपा के सदर मंडल के महामंत्री और पंजाबी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पूर्व प्रधान बीएस बिंद्रा से लारेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डाकिया गिफ्ट गैलरी में आया था। बताया कि उससे मिली चिट्ठी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। लिखा कि यह पैसे दशहरे वाले दिन छावनी के सिसिल कॉन्वेंट स्कूल के बाहर खड़ी 7788 नंबर की गाड़ी में रख दे। ऐसा नहीं करने पर परिवार को गोलियों से भून देंगे। इलाका पुलिस ने बिंद्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि करीब 11 बजे सदर बाजार स्थित उसकी दुकान में बेटा बैठा था। उस दौरान एक डाकिया आया। उस डाकिए ने उसके अलावा अन्य दुकानों में भी चिट्ठियां दी थी। पंजाबी गुरुद्वारा साहिब की बैठक से शाम को लौटे तो बेटे ने चिट्ठी दी। चिट्ठी पढ़ते ही उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और डाकिए तक पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन