{"_id":"580fae034f1c1b994fbc2b37","slug":"erenmant-cancal-in-chleanj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई तुड़वाने की धमकी देकर किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई तुड़वाने की धमकी देकर किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। एक मोहल्ले में रहने वाले युवती ने पड़ोस के एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि वह छह महीने से उसे तंग कर रहा था और अब उसने उसके ब्लैकमेल कर जबरन दुराचार किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती का कहना है कि छह महीने से पड़ोसी युवक उसे बहुत ज्यादा परेशान करता था। पिछले दिनों उसकी सगाई हो गई थी। उसके बाद आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा कि यदि उसने उसकी बात न मानी तो वे उसके मंगेतर को उसके खिलाफ भड़काकर उसकी सगाई तुड़वा देगा। युवती ने बताया जब घर पर कोई नहीं था तो युवक जबरन घर पर घुस आया और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी फिर उसके दुष्कर्म किया। युवती ने ये बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन