फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   elktricity-chori

बिजली चोरी में दूसरे नंबर पर अंबाला सर्कल

Tue, 20 Sep 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Tue, 20 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सर्कल अंबाला में लगातार बिजली चोरी के मामले में बढ़ते जा रहे हैं। हालात यह है कि पूरे प्रदेश भर के सभी सर्कल में अंबाला सर्कल बिजली चोरी मामले में दूसरे स्थान पर हैं। यानी अंबाला में लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इन्हीं आंकड़ों को देखते अंबाला सर्कल के बिजली निगम के अफसरों ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान और तेज करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

---------
24455 उपभोक्ताओं के घर पड़े छापे
बिजली महकमे से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जुलाई और अगस्त के अंत तक 23.29 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। जिसमें से दोषी उपभोक्ताओं से 12.49 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। निगम द्वारा सभी सर्कलों में 24,455 उपभोक्ताओं के स्थानों पर छापे मारकर 5714 बिजली चोरी के मामले पकड़े। बिजली चोरी में संलिप्त पाए गए दोषी उपभोक्ताओं पर जुलाई माह में 12.21 करोड़ और अगस्त माह में 11.08 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

-----------
करनाल बिजली चोरी में नंबर एक पर
आंकड़ों के तहत सबसे अधिक बिजली चोरी करनाल सर्कल में पकड़ी गई, जहां उपभोक्ताओं पर 4.05 करोड़ रुपये की जुर्माना राशी लगाई गई है। इसके साथ ही अंबाला सर्कल में 3.70 करोड़, कैथल सर्कल में 3.31 करोड़, कुरुक्षेत्र सर्कल में 3.27 करोड़, यमुनानगर सर्कल में 2.88 करोड़, पानीपत सर्कल में 1.90 करोड़, सोनीपत सर्कल में 1.72 करोड़, झज्जर सर्कल में 1.23 करोड़ और रोहतक सर्कल में 1.19 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। ये चोरियां सीधे कुंडी लगाकर, मीटर बाईपास और मीटर के साथ छेड़छाड़ करके बिजली चोरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महकमा और सरकार बिजली चोरी पर शिकंजा कसने को पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बिजली चोरी के केस पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की जा चुकी हैं, जो सर्कल में पूरी तरह से सक्रिय है। लगातार छापे मारने की मुहिम आगे बढ़ रही है। सभी के घर-घर जाकर मीटरों की चेकिंग की जा रही है। इसलिए जो भी व्यक्ति बिजली चोरी कर रहा है, वे ये न समझें कि वे ज्यादा देर तक महकमे को धोखा दे सकता है। इसलिए इस चोरी को तुरंत बंद कर दें। विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा प्रतिमाह बिजली चोरी मामलोें का आंकलन भी किया जा रहा है,।
- वीके खुराना, अधीक्षक अभियंता, अंबाला सर्कल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed