फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispatched 25 cases, acquited seven prison

पच्चीस मामले निपटाए, सात बंदियों को छोड़ा

Thu, 03 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 03 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
जिला सत्र न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक गुप्ता के निर्देशानुसार बुधवार को केंद्रीय कारागार अंबाला शहर में लोक अदालत आयोजित की गई। इस अदालत में सीजेएम एके जैन और रवनीत गर्ग ने 25 मामलों की सुनवाई की और 7 मामलों का मौके पर ही निपटान कर इन मामलों में शामिल 7 बंदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

सीजेएम रवनीत गर्ग ने छोटे अपराधों में शामिल बंदियों को भविष्य में अपराध न करने की चेतावनी देकर रिहा करने के आदेश दिए और कहा कि यदि दोबारा अपराध में शामिल पाए गये तो उन्हें सामान्य की तुलना में अधिक सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधों का मुख्य कारण नशा है और नशा छुड़वाने के लिए भी केंद्रीय कारागार में विशेष काउंसलिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जेल अधीक्षक एआर बिश्नोई, उप जेल अधीक्षक राय साहब सहित अन्य जेल अधिकारी और विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल के एडवोकेट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed