फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   death after three month marriage, dad body found in naggal ambala

चार माह पहले हुई थी शादी, कीचड़ में मिला युवक का शव 

Sun, 08 May 2016 01:04 AM IST
अंबाला ब्यूरो/ अमर उजाला
अंबाला ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 08 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
death after three month marriage, dad body found in naggal ambala
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
सदर थाना क्षेत्र के गांव ठरवा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव कीचड़ में पड़ा मिला। चार माह पहले ही युवक की शादी हुई थी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन


सदर थाना जांच अफसर हेड कांस्टेबल गुरदेव सिंह ने बताया कि गांव ठरवा के पास कीचड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। सुबह राहगीर सैर के लिए गुजर रहे थे तभी लोगों ने युवक का शव कीचड़ में धंसा देखा। युवक के शव पर बाइक भी पड़ी थी। मृतक की शिनाख्त गांव शाहपुर के कुलदीप सिंह के तौर पर हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवक मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक कुलदीप सिंह की शादी करीब चार माह पहले ही हुई थी। शुक्रवार को युवक बाइक पर सवार होकर बाबाहेड़ी से ठरवा की तरफ आया था। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर सिटी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही खुलेगा। पुलिस आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed