फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dead body of newborn girl thrown in drain in Ambala, dog brought on road by trapping in jaws

मानवता शर्मसार: अंबाला में नाले में फेंका नवजात बच्ची का शव, जबड़े में फंसाकर सड़क पर लाया कुत्ता

Fri, 18 Aug 2023 01:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Aug 2023 01:42 PM IST
सार

अंबाला में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में अंबाला छावनी में नाले से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। स्थानीय दुकानदार की नजर नवजात पर पड़ी तो उससे छुड़वाया और डॉयल 112 को सूचित किया।

विज्ञापन
Dead body of newborn girl thrown in drain in Ambala, dog brought on road by trapping in jaws
अंबाला पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला छावनी के गवर्नमेंट कॉलेज के पास इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे नाले से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब एक कुत्ता नाले से नवजात को अपने जबड़े में फंसाकर सड़क पर ले जा रहा था। इतना ही नहीं बच्ची की नाल भी साथ ही जुड़ी हुई थी।

विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार ने कुत्ते से छुड़वाकर डॉयल 112 को किया सूचित 
स्थानीय दुकानदार की नजर नवजात पर पड़ी तो उससे छुड़वाया और डॉयल 112 को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गत्ते के डिब्बे में डालकर छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि नवजात बच्ची की जन्म से पहली मौत हुई या फिर बाद में। उधर, इलाका पुलिस ने भी मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। इसको लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ- साथ आसपास के अस्पताल में भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed