{"_id":"64df27aa4bacd6190008f09a","slug":"dead-body-of-newborn-girl-thrown-in-drain-in-ambala-dog-brought-on-road-by-trapping-in-jaws-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता शर्मसार: अंबाला में नाले में फेंका नवजात बच्ची का शव, जबड़े में फंसाकर सड़क पर लाया कुत्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मानवता शर्मसार: अंबाला में नाले में फेंका नवजात बच्ची का शव, जबड़े में फंसाकर सड़क पर लाया कुत्ता
Fri, 18 Aug 2023 01:42 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:42 PM IST
सार
अंबाला में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में अंबाला छावनी में नाले से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। स्थानीय दुकानदार की नजर नवजात पर पड़ी तो उससे छुड़वाया और डॉयल 112 को सूचित किया।
विज्ञापन
अंबाला पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला छावनी के गवर्नमेंट कॉलेज के पास इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे नाले से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब एक कुत्ता नाले से नवजात को अपने जबड़े में फंसाकर सड़क पर ले जा रहा था। इतना ही नहीं बच्ची की नाल भी साथ ही जुड़ी हुई थी।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदार ने कुत्ते से छुड़वाकर डॉयल 112 को किया सूचित
स्थानीय दुकानदार की नजर नवजात पर पड़ी तो उससे छुड़वाया और डॉयल 112 को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गत्ते के डिब्बे में डालकर छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि नवजात बच्ची की जन्म से पहली मौत हुई या फिर बाद में। उधर, इलाका पुलिस ने भी मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। इसको लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ- साथ आसपास के अस्पताल में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन