फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dabangs descended from the chariot, filed a case against 16 people, Ambala

दबंगों ने दूल्हे को रथ से उतारा, 16 लोगों पर मामला दर्ज

Thu, 09 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 09 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन

 गांव बधौली में घुढ़चढ़ी के दौरान दूल्हे को दबंगों द्वारा नीचे उतारने के बाद पैदा हुए विवाद को लेकर पुलिस ने 16 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए, जबकि पुलिस की मौजूदगी में सारी रस्में पूरी करवाई गईं। उधर, बुधवार को इसी को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने बुलाया था, लेकिन पीड़ित पक्ष नहीं पहुंचा, जबकि बलदेव की शिकायत पर पुलिस ने समुदाय विशेष के 16 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस की नजर गांव में चल रही गतिविधियों पर है, जबकि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


यह है मामला
गांव बधौली में मंगलवार देर रात एक समुदाय के लोगों के घर पर शादी समारोह था। इसी दौरान घुड़चढ़ी की रस्म अदा की जा रही थी। अभी यह रस्म हो रही थी कि गांव के ही एक समुदाय विशेष के लोग मौके पर पहुंचे और दूल्हे को रथ (घुड़चढ़ी) से नीचे उतार दिया। इसी को लेकर मामला तूल पकड़ गया। पूर्व सरपंच बलदेव के बेटे रवि की शादी के दौरान पनपे इस विवाद में दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इसी को लेकर बलदेव ने पुलिस में शिकायत दे दी और दबंगों पर घुढ़चढ़ी में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगा दिया। इसी को लेकर गांव में पुलिस पहुंची, जबकि स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन


थाने में बुलाए पुलिस ने दोनों पक्ष
उधर, इसी विवाद के चलते बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। बुधवार को इसी मामले में समुदाय विशेष से लोग थाने पहुंच गए और दूसरे पक्ष (पीड़ित) का इंतजार करने लगे। बताया जाता है कि समुदाय विशेष ओर से काफी संख्या में लोग नारायणगढ़ पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने इस पक्ष से बातचीत की और इस पक्ष ने अपनी बात भी पुलिस के सामने रखी। काफी देर तक दूसरे पक्ष का इंतजार किया जाता रहा, लेकिन वह नहीं आया। जब यह पक्ष थाने नहीं पहुंचा, तो मंगलवार को दी गई शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने सोलह लोगों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव बधौली के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन एक पक्ष नहीं पहुंचा। इसी पर अब पुलिस ने वीरवार को फिर दोनों पक्षों को बुलाया गया है, जबकि दोनों पक्षों को आमने सामने बिठाकर बातचीत होगी।

- राजबीर सिंह, डीएसपी नारायणगढ़


पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन एक पक्ष नहीं पहुंचा। फिलहाल पीड़ित पक्ष के बलदेव की शिकायत के आधार पर 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु की है। पुलिस गांव की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है, जबकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।  
- कमलदीप सिंह, एसएचओ थाना नारायणगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed