फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case Registered against mortage case of DM

डीएम को बंधक बनाने वालों पर हुआ केस दर्ज

Fri, 12 Jun 2015 12:50 AM IST
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
सूरजमुखी की खरीद न होने से गुस्साए किसानों द्वारा डीएम हैफेड को पेड़ से बांधने के मामले में थाना शाहबाद पुलिस ने भाकियू सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हैफेड के डीएम मदन लाल पोसवाल ने बताया कि मंगलवार को भाकियू के सदस्यों ने द्वारा सूरजमुखी फसल की खरीद न होने को लेकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


उस समय एसडीएम हवा सिंह की ओर से उन्हें फोन कर मंडी में बुलाया गया। मैं अपने तकनीकी सहायक अनिल कुंडू और क्लर्क राजेश्वर यादव के साथ वहां पहुंचा।

वहां प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें और मुझे जबरदस्ती पेड़ से बांध दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और एसएचओ ने मुझे उनके कब्जे से छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने, बलवा करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed