फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   car rammed into truck, two person died, two seriously injured

माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद दिल्ली लौट रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत

Thu, 15 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 15 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन

एक बार फिर से अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर खड़ा ट्रक दो भाइयों के लिए काल बन गया। हाईवे पर गांव मोहड़ा के नजदीक सड़क के किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई। दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य जख्मी हो गए हैं। दिल्ली के रहने वाले चार लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन कर कार से लौट रहे थे। घायलों को कैंट सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखचे उड़ गए। 

कार सवार चार युवक वैष्णो देवी माता धाम से माथा टेककर बुधवार को अंबाला-दिल्ली हाईवे पर कार में दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही कार हाइवे पर स्थित गांव मोहड़ा के नजदीक पहुंची तो हाइवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए, जबकि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार सवारों को निकालने की कोशिशों में जुट गए। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। चारों को किसी तरह से कार से निकालकर कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दिल्ली के शाहदरा के अशोक नगर की गली नंबर दो के निवासी 23 वर्षीय अमन व 19 वर्षीय गौरव के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायलों की पहचान रवि व संतोष के रूप में हुई है। घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया। अंबाला कैंट पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया। 

विज्ञापन

हाईवे पर खड़े ट्रक बन रहे काल, कोई सबक नहीं 

कुछ माह पूर्व हाईवे पर ही खड़े ट्रक से टकराकर कार में सवार चार युवाओं की मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद पुलिस ने थाना स्तर पर निर्देश जारी किए थे कि हाइवे पर कोई भी हैवी वाहन खड़ा नहीं होगा। इसके लिए पेट्रोलिंग के निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन हैरानी की बात है कि इसके बावजूद हाईवे पर ट्रक सहित अन्य हैवी वाहनों के खड़े होने का सिलसिला रुक नहीं पा रहा है। बुधवार को भी इसी लापरवाही का खामियाजा एक परिवार ने भुगता, जब सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर कार सवार दो भाइयों की मौत हो गई। इसी हादसे में दो अन्य भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन

हाईवे पर खड़े ट्रक से कार टकरा गई, जिससे कार सवार दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दो युवकों को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार है, जबकि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

-बलविंद्र सिंह, एसआई और चौकी इंचार्ज, मोहड़ा 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed