फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Brick went into two groups and bottles, injuring three, Ambala Cantt

दो गुटों में चली ईंट और बोतलें, तीन घायल

Tue, 07 Mar 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 07 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Brick went into two groups and bottles, injuring three, Ambala Cantt
दो गुटों में चली ईंट और बोतलें, तीन घायल - फोटो : Amar Ujala

देररात छोटा शिवाला और बारह क्रास रोड के बीच दो गुट आपस में रंजिशन भिड़ गए। दोनों गुटों ने जमकर एक दूसरे पर ईंटें और कांच की खाली सोडे की बोतलें बरसाई। इस पथराव में वहीं खड़ी दो कारों के शीशे भी टूट गए और एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचे, जिसके बाद एक पक्ष के हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक पक्ष का कहना हे कि सोमवार देररात इलाके में उनके परिवार के कुछ घर के पास खड़े थे, तभी दूसरे पक्ष के पक्ष के काफी लोग अचानक वहां पहुंचे और उन्होंने आते ही उन पर ईंटें और बोतलें बरसानी शुरू कर दी। उसके बाद वहां जबरदस्त हंगामा हो गया। पूरी सड़क पर कांच व ईंटें बुरी तरह से बिखरी पड़ी थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हालात ये हो गए कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ईंटे और बोतलें बरसा रहे थे, जिस वजह से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। खौफजदा लोगों ने तुरंत अपने घर के दरवाजे और बिजली बंद कर ली और घर में दुबककर बैठ गए। इन्हीं लोगों में से एक व्यक्ति ने इलाका पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इलाका पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जबकि हमले में एक पक्ष के तीन लोगों को चोटें आई हैं, और दो गाड़ियों के भी शीशे टूट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed