{"_id":"674fd02db1a4a1e8f50395a8","slug":"body-of-a-person-found-in-the-drain-on-jain-college-road-in-ambala-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: जैन कॉलेज रोड पर नाले से मिला व्यक्ति का शव, मनियारी की दुकान चलाने वाला शिव बहादुर रात से था लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: जैन कॉलेज रोड पर नाले से मिला व्यक्ति का शव, मनियारी की दुकान चलाने वाला शिव बहादुर रात से था लापता
Wed, 04 Dec 2024 09:14 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 04 Dec 2024 09:14 AM IST
सार
मृतक के बेटे 17 वर्षीय आयुष ने बताया कि पिता मनियारी की दुकान पर काम करते थे। मंगलवार रात से ही पिता घर से लापता थे।परिजनों ने मिलकर रात 2 बजे तक उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
नाले से मिला शव
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंबाला सिटी में जैन कॉलेज रोड पर बुधवार सुबह 8 बजे नाले में व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान कमल विहार निवासी 48 वर्षीय शिव बहादुर के रूप में हुई है। शव एफसीआई गोदाम के पास बने नाले से मिला है।
मृतक के बेटे 17 वर्षीय आयुष ने बताया कि पिता मनियारी की दुकान पर काम करते थे। मंगलवार रात से ही पिता घर से लापता थे।परिजनों ने मिलकर रात 2 बजे तक उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया था। जैन कॉलेज रोड से जा रहे एक युवक ने शव के बारे में पुलिस को सूचना दी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को सिटी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।