{"_id":"589763454f1c1b3d63e80989","slug":"bjp-government-negative-speaks-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार पर अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा सरकार पर अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर भाजपा सरकार के खिलाफ अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक युवक फंस गया है। हर जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा गठित की गई सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल अंबाला ने इस फेसबुक कमेंट को पकड़ा और खुद ही संज्ञान लेते हुए इलाका थाना पड़ाव में युवक के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। उधर, थाना पड़ाव ने भी तुरंत संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी भूषण दास ने बताया कि एसपी कार्यालय से इस बाबत शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर युवक पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि युवक ने अपनी फेसबुक पर भाजपा सरकार के खिलाफ अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिस पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू किया है। उधर, एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल ने बताया कि अब ये सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सैल इसी तरह की फेसबुक, ट्वीटर, व व्हॉटस अप इत्यादि पर होने वाली ऐसी अभद्र व आपत्तिजनक कमेंट एवं पोस्ट पर नजर रखेगा और खुद ही इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाएगा। एसपी ने लोगों से सोशल मीडिया पर अभद्रता फैलाने से बचने की आह्वान भी किया।
महिला ने लगाया सामूहिक दुराचार का आरोप
साहा। साहा इलाके के एक गांव में रहने वाले एक महिला ने पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ दी शिकायत में महिला ने बताया कि विगत दिनों वे बैंक में रुपये जमा करवाने गई थी, तब वापसी दो युवकों ने उसे रास्ते में रोककर कुछ खाने को दिया और फिर उसे गाड़ी में खींच लिया। उसके बाद गाड़ी में तीन लोग पहले से ही सवार थे। वे लोग उसे थोड़ा दूर जंगलात इलाके में ले गए और उसके साथ मारपीट कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में उसे वहीं जंगलात एरिया के आसपास छोड़कर फरार हो गए। महिला ने बाद में इसकी शिकायत साहा पुलिस से की, बाद में केस महिला थाने में ट्रांसफर कर दिया। महिला थाना प्रभारी रजनी के अनुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।