{"_id":"582221244f1c1b8553b3915f","slug":"asi-in-arop-barstacar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई पर हजारों रुपये रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसआई पर हजारों रुपये रिश्वत लेने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कैमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के आपसी विवाद में गबन की एक शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार न करने की एवज में एक एएसआई पर 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। ये एएसआई अंबाला कैंट थाने में तैनात है। शिकायतकर्ता ने अदालत में चल रहे संबंधित केस में शपथ पत्र देकर जज के सामने आरोप लगाए और कुछ फोटो भी प्रस्तुत किए।
जिस पर अदालत ने वहां मौजूद एएसआई की जमकर फटकार लगाई और उच्च अधिकारियों की इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार स्टेट कैमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के कुछ सदस्य कथित चुनावों को लेकर आपस में आमने-सामने हैं। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सदस्य पर एसोसिएशन के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज करवा रखा है। इसी गबन के मामले में कैंट पुलिस जांच कर रही है। लेकिन अब शिकायतकर्ता ने अदालत में शपथ पत्र देकर कहा है कि पुलिस के एक एएसआई ने आरोपी की गिरफ्तारी न करने के लिए 35 हजार रुपये रिश्वत ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। मगर दूसरी ओर, संबंधित एएसआई का कहना है कि सारा मामला झूठा है, उसने किसी से कोई रिश्वत नहीं ली है। उस पर लगाए गए तमाम आरोप झूठे हैं।