फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Army Recruitment Scam Case Three and Arrest, Ambala

सेना भर्ती घोटाले मामले तीन और गिरफ्तार

Wed, 31 May 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Wed, 31 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन

सेना भर्ती में फर्जी दस्तावेज के सहारे भर्ती होने के मामले में पुलिस ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव नीमवाला निवासी सतीश कुमार, गांव कौल निवासी कृष्ण कुमार, गांव टयौंठां निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


गत 7 फरवरी को सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विक्रम सिंह ने दो दर्जन युवाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। आरोप था कि सेना भर्ती के लिए युवाओं ने फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया था। कर्नल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दलजीत, बलजिंद्र, लखविंद्र, सुरेश, सतीश, राहुल, अंकुश, सुनील, सोहन, हरदीप, कृष्ण, अंग्रेज, सुधीर, विष्णु, भूपिंद्र, संदीप, सुनील, आकाश, रवि, पवन व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद चौकी प्रभारी बलवंत सिंह ने मामले में छानबीन आरंभ की थी। उन्होंने बताया कि अब तक मामले में लिप्त दस आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed