फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Polytechnic student attacked with knife

Ambala: पॉलीटेक्निक के छात्र पर चाकू से हमला, प्रांजल के कंधे व दोनों पैरों चोटें आई

Mon, 18 Mar 2024 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 09:58 PM IST
सार

नागरिक अस्पताल चौकी प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस को भी अभी तक इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद ही मामले में कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Ambala: Polytechnic student attacked with knife
वारदात स्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में सोमवार दोपहर पॉलीटेक्निक के छात्र पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मुलाना के पपलोथा का रहने वाला प्रांजल गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल युवक के शरीर पर कई जगह चाकू से हमले किए हैं। ये वारदात अस्पताल के मुख्य द्वार के नजदीक पार्किंग के पास हुई। मुख्य गेट के पास ही पुलिस चौकी होने के बावजूद ऐसी घटना होना गंभीर है। यहां दिन के समय पुलिस सक्रिय रहती है, इसके बावजूद आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन


घायल प्रांजल ने बताया कि वह अंबाला शहर के पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रिकल ट्रेड से डिप्लोमा कर रहा है। सोमवार सुबह वह किसी काम से शहर नागरिक अस्पताल में आया था। जब वह बाहर जाने लगा तो अचानक कुछ युवक आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वे यहां से फरार हो गए। हमले में प्रांजल के कंधे व दोनों पैरों चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे पार्क में रहते हैं असामाजिक तत्व
शहर के नागरिक अस्पताल में इससे पहले भी इस प्रकार की कई वारदात सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर पर पीछे बने पार्क में कुछ असामाजिक तत्व बैठे रहते हैं और आने जाने वालों को परेशान करते है। चौकी होने के बावजूद यहां पर असामाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहता है।

सीसीटीवी में नहीं आए हमलावर
नागरिक अस्पताल में सुरक्षा के मामले में कमियां नजर आईं। जहां यह वारदात हुई वहां पर एक सीसीटीवी लगा था, मगर वह बंद मिला। ऐसे में बताया जाता है कि सीसीटीवी में भी वारदात कैद नहीं हो सकेंगी। दूसरी तरफ इस घटना के बाद पीएमओ डॉ. संगीता गोयल ने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को पत्र लिखकर ऐसे लोगों को काबू करने के लिए पुलिस व्यवस्था बढ़ाने को कहा है।


मामला संज्ञान में आया है इसी के चलते अस्पताल प्रबंधन की ओर से एसपी अंबाला को लिखा गया है। पुलिस अधिकारियों से गश्त बढ़ाने को भी कहा गया है। -डॉ.संगीता गोयल, पीएमओ अंबाला शहर नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed