फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Police went to control father and son selling illegal liquor but accused escaped by pushing

Ambala: अवैध शराब बेच रहे पिता पुत्र को काबू करने गई पुलिस, आरोपी धक्का देकर फरार, देखती रह गई टीम

Fri, 14 Apr 2023 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Apr 2023 11:42 AM IST
सार

अंबाला सिटी पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार हरिनगर नगर स्थित बंद फाटक के पास गुल्लु नामक व्यक्ति अपनी दुकान के बाहर बेटे दीपू के साथ मिलकर एक्टिवा पर शराब रखकर बेच रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके साथ दोनों आरोपियों ने झगड़ा किया।

विज्ञापन
Ambala Police went to control father and son selling illegal liquor but accused escaped by pushing
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला सिटी के हरि नगर में शराब बेच रहे पिता पुत्र को काबू करने गए हेड कांस्टेबल और सुरक्षा एजेंट से साथ पिता-पुत्र ने गाली गलौच शुरू कर दी। जिसके बाद  आरोपियों ने झगड़ा करते हुए डयूटी में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों के कब्जे से शराब व एक्टिवा छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकायत में हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि वह और सुरक्षा एजेंट थाना अंबाला शहर तैनात है। गुरुवार की देर शाम को वह अपनी डयुटी पर तैनात था, तभी सूचना मिली कि हरिनगर नगर स्थित बंद फाटक के पास गुल्लु नामक व्यक्ति अपनी दुकान के बाहर बेटे दीपू के साथ मिलकर एक्टिवा पर शराब रखकर बेच रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के साथ किया झगड़ा
इस सूचना बे बाद वह और सुरक्षा एजेंट के साथ गुल्लु के ठिकाने पर पहुंचे और गुल्लू को एक्टिवा व शराब सहित अपने कब्जे में लिया। यह देख गुल्लू व उसका बेटा दीपू तैश में आ गए और दोनों पुलिस कर्मियों के साथ झगड़ा व गाली गलौच करने लगे। जिसके बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी भी देने लगे। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र ने पुलिस कब्जे में ली गई शराब का थैला व एक्टिवा को छीनकर फरार हो गए। इस शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed