{"_id":"6638ecc0b4a222f2190cf2d4","slug":"ambala-married-woman-s-death-under-suspicious-circumstances-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का शक, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का शक, केस दर्ज
Mon, 06 May 2024 08:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 06 May 2024 08:14 PM IST
सार
अंबाला में संदिग्ध परिस्थितियों में पांच बच्चों की मां की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पहले भी महिला के साथ मारपीट हो चुकी थी। कई बार पंचायतें भी हुई थी।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मृतका रजी के परिजन। मृतका का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला सिटी के मनमोहन नगर की रहने वाले विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका 35 वर्षीय रजी के पिता लाडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें रविवार देर रात डेढ़ बजे उसकी बेटी के ससुराल से फोन आया और बेटी की मौत की जानकारी मिली। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि मृत पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने बताया कि 15 वर्ष पहले उसकी बेटी रजी की शादी मनमोहन नगर के रहने वाले फौजी से हुई थी। उसकी बेटी के पांच बच्चे हैं। शादी के बाद से उसकी बेटी रजी के साथ कई बार मारपीट हो चुकी है। इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई थी।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि दो दिन पहले ही उसकी बेटी उन्हें मिलने यमुनानगर आई थी। तब तक वह ठीक थी। जांच अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।