फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ambala-in-chaking

अंबाला के सैन्य क्षेत्र में सर्च अभियान जारी, नाके लगाकर संदिग्ध लोगों की चेकिंग शुरू

Mon, 19 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Mon, 19 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंटोनमेंट। जम्मू कश्मीर के उरी इलाके में सैन्य कैंप पर हुए आतंकवादी हमले के बाद अंबाला कैंट में उतर भारत के बड़े  आर्मी बेस कैंप की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हाईकमान के आदेश के बाद लोकल मिलिट्री अथॉरिटी ने जहां एहतियातन अलर्ट घोषित कर दिया है। वहीं आर्मी क्षेत्र में नाके लगाकर बाहरी लोगों व बाहरी गाड़ियों पर विशेष नजर रखनी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, लोकल मिलिट्री अथॉरिटी की फील्ड सिक्योरिटी ब्रांच और आर्मी एक्शन ग्रुप की टीमों ने इलाके में गश्त और बढ़ा दी है। इन टीमों को आदेश है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाश ले सकते हैं और उससे पूछताछ कर सकते हैं। आर्मी पुलिस के जवानों ने भी विभिन्न जगहों पर नाके लगा दिए हैं। नाकों पर तैनात जवानों को बाहर के नंबरों की गाड़ियों पर विशेष नजर रखने के आदेश दिए गए है। सैन्य क्षेत्र को सिविल इलाके से जोड़ने वाली हर सड़क पर नाका लगा दिया गया है और जवानों ने यहां पूरी तरह से चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

------
पंजाब की छावनियों में सेना का हाई अलर्ट
लोकल मिलिट्री अथॉरिटी ने अंबाला कैंटोनमेंट में तो सेना ने अलर्ट घोषित किया ही है, लेकिन पंजाब की तमाम छावनियों में सेना ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। अंबाला सेना के अंतर्गत पंजाब इलाके में आने वाली तमाम छावनियों और यूनिट्स में भी हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा व्यवस्था को और चाकचौबंद बनाने के आदेश दे दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद पंजाब में छावनियों की सुरक्षा को और अधिक बढ़ा दिया गया है। जबकि अंबाला में भी सभी यूनिट्स के कमांडिंग अफसरों को भी अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्था चाक चौबंद रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
फोटो नंबर - 31-32
पूर्व सैनिक बोले, सेना को दें आरपार की लड़ाई का हुक्म
अंबाला कैंट। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अतर सिंह मुल्तानी के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने कैपिटल चौक पर जमकर पाकिस्तान के खिलाफ भड़ास निकाली और पाकिस्तान का पुतला फूंका।
प्रधान अतर सिंह मुल्तानी, बाबूराम सैनी, कैप्टन केसी मेहरा, सूबेदार मेजर सलखन सिंह, सार्जेंट खुशबीर सिंह दत्त, चेयरमैन जेपी मेहता, कैप्टन गुलजार सिंह, सूबेदार मेजर धर्मपाल, सिपाही बाबू सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, स्वर्ण सिंह, सार्जेंट बालक नाथ, एमडब्ल्यू दिलेर सिंह सैनी, हवलदार दिलदार सिंह, नायब मामराम, कैप्टन जगीर सिंह, सार्जेंट सुरजन सिंह, सिपाही लाभ सिंह, नायब सूबेदार दर्शन, कैप्टन भगवान सिंह, सूबेदार मेजर हरजिंद्र सिंह, सीएफओ कुलवंत सिंह अंटाल, अनेक सैनिकों ने कहा कि सरकार एक बार सेना को बता दें और या फिर बार्डर पर बैठे सेना के जवानों को आरपार की लड़ाई का हुक्म दे दे। उक्त जवानों ने कहा अभी पठानकोट हमले को एक बरस भी नहीं हुआ है, अब उरी में पाकिस्तान की छत्रछाया में पनप रहे आतंकियों ने एक और हमला सेना के जवानों पर कर दिया है। जवानों ने पीएम मोदी से अब पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। जवानों ने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार की चुप्पी से जवानों का दम घुट रहा है।
 ---------
पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी
अंबाला सिटी। आतंकी हमले के विरोध में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने शहर के मीरी-पीरी चौक पर लश्कर-ए-तैय्बा के प्रमुख हाफिज सईद द्वारा हमले की जिम्मेवारी लेने पर उसका पुतला जलाया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे फ्रंट राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा पाकिस्तान आस्तीन का सांप है, उससे कोई बात न की जाए। उन्होंने कहा कि अब भारत को कठोर एक्शन लेना चाहिए और पाक को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। प्रदर्शन में कुलवंत सिंह मानकपुर, मनीष पासी, लखविंद्र सिंह साधापुर, अंकुर अग्रवाल, तरसेम अग्रवाल, जसमीत जस्सी, केसर सिंह, नीरज वर्मा, तरसेम सैनी, विकास मोहन, इकबाल सिंह आदि मौजूद रहे।
---
पाक के खिलाफ सेना को फ्री हैंड करने की मांग
नारायणगढ़। पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सूचना आयुक्त अशोक मेहता ने उरी सेक्टर में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसका समुचित व करारा जवाब देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन वीर बहादुर सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए और सरकार को सेना को फ्री हैंड देकर इस कायराना हमले का जवाब देना चाहिए। मेहता ने सेना पर हुए हमले को देश के खिलाफ अघोषित युद्ध करार देते हुए कहा कि सरकार की ढुलमुल नीति के कारण पाकिस्तान परस्त ताकतों के हौसले बुलंद हो रहे हैं जबकि सरकार की नीति ही स्पष्ट नहीं है।
---
बराड़ा में भी पाक के खिलाफ प्रदर्शन
बराड़ा। रविवार सुबह जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध स्वरूप राष्ट्र जागरण मंच ने दोसड़का चौक पर पाक का झंडा फूंका और पाक विरोधी नारे भी लगाए। राष्ट्र जागरण मंच के संस्थापक अमरेंद्र सिंह रोबिन की अगुुवाई में दोसड़का चौक पर सैकड़ों सेवानिवृत्त जवान व आम लोग एकत्रित हुए और उन्होंने पाक द्वारा की गई नापाक हरकत का विरोध करते हुए पाक के झंडे को आग के हवाले किया।
राष्ट्र जागरण मंच के प्रदेशाध्यक्ष जरनैल सिंह जैली ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होने के बावजूद पाकिस्तान द्वारा बार-बार कश्मीर में गोलाबारी कर आतंक फैलाया जा रहा है। इतना ही नहीं कश्मीर में युवाओं को भ्रमित कर उन्हें आर्थिक सहायता देने के नाम पर आतंकवादी घटनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मंच के जिला प्रधान अमरजीत गुुलाटी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार गोलीबारी कर भारत के सेना के जवानों को निशाना बना रहा है, मगर हमारी सरकार बार-बार पाक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर अपना पल्ला झाड़ लेती है। मौके पर मंच के चेयरमैन राजेंद्र सिंह कोकी, प्रदेश उप प्रधान अजीतपाल, सतीश, जसबीर सिंह खालसा, तरुण कौशल, जगदेव सिंह गोराया, हाकम सिंह केसरी, निरंजन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed