फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: first beat wife, when daughter and mother came to save her, she was also injured with stick

कलियुगी पति की करतूत: पहले पत्नी को पीटा, बेटी और मां बचाने आई तो उसे भी डंडे मारकर किया घायल

Wed, 02 Aug 2023 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 02 Aug 2023 12:03 PM IST
सार

मुलाना पुलिस ने पत्नी पूनम की शिकायत पर आरोपी पति अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मकान पर लोन लेन की बात से मना करने के बाद गुस्से में आये पति ने पत्नी के बाल खींचते हुए उस पर  लात घूसों से हमला कर घायल कर दिया , मां को पीटता देख जैसे ही बेटी  बचाने आई तो पिता ने बेटी के साथ भी मरपीट कर दी।

विज्ञापन
Ambala: first beat wife, when daughter and mother came to save her, she was also injured with stick
महिला अत्याचार( प्रतिकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला के गांव कालपी में लोन लेने से मना करने पर पति ने पत्नी पर लात घूंसों व डंडे से हमला कर घायल कर दिया। बचाने आई बेटी पर भी आरोपी पिता ने मारपीट की, बेटी के साथ जान बचाकर देवर के घर भागी महिला के पीछे पीछे पहुंचे पति ने दोबारा पत्नी पर हमला कर दिया। हमला होता देख बचाने आई मां पर भी आरोपी ने डंडे से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गया। इस हमले में सास, मां और बंटी घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मुलाना पुलिस ने पत्नी पूनम की शिकायत पर आरोपी पति अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मकान पर लोन लेन की बात से मना करने के बाद गुस्से में आये पति ने पत्नी के बाल खींचते हुए उस पर  लात घूसों से हमला कर घायल कर दिया , मां को पीटता देख जैसे ही बेटी  बचाने आई तो पिता ने बेटी के साथ भी मरपीट कर दी। इस हमले में मां बेटी घायल हो गई, पति से बचने के लिए घायल महिला बेटी को लेकर देवर के घर पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके थोड़ी देर बाद ही पति वहां भी डंडा लेकर आ गया और पत्नी व बेटी पर डंडे से दोबारा हमला करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान व्यक्ति की बूढ़ी मां बीच में आ गई और उसने बहू और पोती को साइड में कर दिया। यह देख आरोपी ने अपनी मां पर ही डंडे हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गांव कालपी निवासी आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed