फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala fight broke out between students on Naraingarh PG College Road one died

Ambala: नारायणगढ़ पीजी कॉलेज रोड पर छात्रों के बीच झगड़ा, एक किशोर की मौत; दो घायल

Thu, 13 Nov 2025 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Nov 2025 12:08 PM IST
सार

बुधवार देर शाम अमानत और उसके दोस्त शाम को कॉलेज से घर लौट रहे थे, तभी उस पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। जिसमें तीनों छात्रों को गंभीर चोटें आईं। इसमें अमानत गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Ambala fight broke out between students on Naraingarh PG College Road one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नारायणगढ़ के पीजी कॉलेज की रोड पर बुधवार देर शाम कुछ छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई और दो छात्र घायल हो गए। मृतक छात्र की पहचान अमानत (18) के रूप में हुई है, जो नारायणगढ़ का निवासी था। 
विज्ञापन


अमानत नारायणगढ़ पीजी कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता था। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं। छात्रों के बीच झगड़े के कारणों का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


बुधवार देर शाम अमानत और उसके दोस्त शाम को कॉलेज से घर लौट रहे थे, तभी उस पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। जिसमें तीनों छात्रों को गंभीर चोटें आईं। इसमें अमानत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नारायणगढ़ के स्थानीय अस्पताल में लाया गया जहां से हालत बिगड़ने पर उसे अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां भी हालत ठीक नहीं हुई तो उसे सद्दोपुर स्थित एमएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां अमानत ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed