फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Family members appeal to former Home Minister in Gaurav murder case

Ambala: गौरव हत्या कांड में परिजनों ने पूर्व गृह मंत्री से लगाई गुहार, पुलिस दूसरे राज्यों में भी दबिश दे रही

Wed, 10 Apr 2024 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Apr 2024 11:57 PM IST
सार

गौरव के परिजनों ने उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। विज ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Ambala: Family members appeal to former Home Minister in Gaurav murder case
पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर मृतक गौरव के परिजन विज को दर्द बताते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला छावनी में 13 वर्षीय गौरव की हत्या के मामले में बुधवार को परिजन पूर्व गृह मंत्री अनिल से विज से न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंचे। यहां गौरव के परिजनों ने उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। विज ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


उन्होंने परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। परिजन गौरव का अंतिम संस्कार कर बुधवार को ही अंबाला छावनी लौटे थे।
विज्ञापन


इस दौरान वे थाना पड़ाव में भी गए थे और मामले की जांच के बारे में पूछा। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि मामले को लेकर पुलिस दूसरे राज्यों में भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
छावनी के दुधला मंडी में पांच अप्रैल शुक्रवार को सुबह होंडा सिटी गाड़ी की डिग्गी में रखे सूटकेस से नौवीं कक्षा के छात्र गौरव उर्फ गोलू का शव मिला था। गौरव तीन अप्रैल की दोपहर को ही घर से लापता हुआ था और परिजन उसे ढूंढ रहे थे। चार अप्रैल को उनके पास शाम के समय फिरौती भरा पत्र आया था। पुलिस संग मिलकर पत्र में लिखी जगह पर भी पहुंचे थे लेकिन कोई अपहरणकर्ता नहीं आया। इस बीच परिजनों के संग ही फरार होने वाला कार का असल मालिक अश्वनी भी साथ था। पांच अप्रैल की सुबह शव मिलने के बाद से अश्वनी मौके से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed