{"_id":"652c22256fe74b6e120bc94c","slug":"ambala-case-registered-in-case-of-manufacturing-steroids-protein-and-anti-biotics-in-factory-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: स्टेरॉयड, प्रोटीन, एंटी बॉयोटिक दवाओं की फैक्टरी पकड़े जाने के मामले में केस दर्ज, UP से भी जुड़े तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: स्टेरॉयड, प्रोटीन, एंटी बॉयोटिक दवाओं की फैक्टरी पकड़े जाने के मामले में केस दर्ज, UP से भी जुड़े तार
Sun, 15 Oct 2023 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 15 Oct 2023 11:02 PM IST
सार
स्टेरॉयड और ताकत की करीब 1.10 लाख गोलियां बरामद की गई है। एक हजार टीके बरामद किए गए हैं। संचालक का आठ दिन का रिमांड लिया गया है। 12 दिन का रिमांड मांगा था, आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। 02 बजे सुबह तक छापामारी चलती रही और उप्र से भी तार जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
फैक्टरी में पड़ी दवाओं को देखते हुए सीनियर ड्रग्स कंट्रोलर व उनकी टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला में स्टेरॉयड, प्रोटीन और एंटी बाॅयोटिक दवाओं की फैक्टरी पकड़े जाने के मामले में अवनीत सिंह पर केस दर्ज हो गया है शनिवार देररात दो बजे तक चली छापामारी में स्टेरॉयड और ताकत की करीब 1.10 लाख गोलियां और एक हजार टीके बरामद हुए।
विज्ञापन
ड्रग कंट्रोल ऑफिसर हेमंत ग्रोवर की शिकायत पर कॉपी राइट सहित 11 अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई। मौके से पकड़े आरोपी को पंजोखरा पुलिस को रविवार कोर्ट से आठ दिन का रिमांड मिला। पुलिस ने आरोपी अवनीत के बार-बार बयान बदलने के चलते 12 दिन के रिमांड की मांग की थी। उधर, पुलिस ने फैक्टरी को सील कर दिया है। जबकि जिम और उसके नीचे अवनीत की होलसेल दवाओं की दुकान पर पहले ही ताला है। रिमांड के दौरान अवनीत से उसे भी खुलाकर देखा जाएगा।
विज्ञापन
बताया जाता है कि आरोपी सही जवाब नहीं दे रहा है। पहले फैक्टरी किराये पर लेने की बात कही फिर मना करते हुए किसी ओर को किरायेदार बताया। जबकि ड्रग और पुलिस ने आरोपी की जिम के नीचे चल रही दुकान पर ताला जड़ दिया। पहले आरोपी से चाबी मांगी जा रही थी, लेकिन उसने मना कर दिया। रिमांड में पुलिस अब तमाम तथ्यों की गंभीरता से जांच करेगी।
विज्ञापन
फाइजर कंपनी के नाम से बेचता था दवा
ड्रग कंट्रोल ऑफिसर हेमंत ग्रोवर ने बताया कि एक बहुत बढ़ी कंपनी यानी फाइजर कंपनी का निशान भी दवाओं के लेबल पर मिला है। बताया जाता है कि यह यूएसए की कंपनी है और इसके प्रोडक्ट काफी महंगे मिलते हैं। इस संबंध में कंपनी की टीम से भी संपर्क किया गया था, लेकिन भी अवनीत के एजेंट होने से इंकार किया। ऐसे में अब संबंधित कंपनी की तरफ से भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि छापामारी के दौरान भी गुरुग्राम से टीम के दो सदस्य अंबाला आए थे।
फैक्टरी में मिली डायरी से खुलेंगे राज
छापामारी में एक डायरी भी मिली है। इसमें दवाओं को बनाने के जिक्र है। इसमें एक अन्य का नाम सामने आया है। इसके तार उप्र से जुड़ सकते हैं। इतना ही नहीं पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर कितने समय से अवनीत इसे चला रहा है। आरोपी की फैक्टरी से ही कुछ दूरी पर आलीशान घर है।
कोर्ट में पेश कर आरोपी को 8 दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। -इंस्पेक्टर विक्रांत, थाना प्रभारी पंजोखरा