फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: 22.50 lakh rupees cheated by sending youth to Serbia instead of America

अंबाला: अमेरिका भेजने की जगह सर्बिया भेजकर हड़पे 22.50 लाख रुपये, आरोप- 3 माह तक बंधक बनाकर की मारपीट

Sat, 07 Oct 2023 07:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 07:40 PM IST
सार

आरोप है कि 40 लाख रुपये में अमेरिका भेजने के नाम पर समझौता हुआ था। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद किसी तरह बेटे ने चंगुल से निकाला। पैसे मांगने पर एजेंट ने पल्लाझाड़ लिया।

विज्ञापन
Ambala: 22.50 lakh rupees cheated by sending youth to Serbia instead of America
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला में अमेरिका भेजने की जगह सर्बिया भेजकर युवक से 22 लाख 50 हजार रुपये की राशि हड़पने का मामला सामने आया है। रिश्तेदारों एजेंटों पर पीड़ित की मां नई निहारसी गांव निवासी कवलजीत कौर ने आरोप लगाया है कि बेटे को धोखे से सर्बिया में बंधक बना लिया और वहां पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

विज्ञापन


नग्गल थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पिहोवा निवासी समर सिंह मुल्तानी व गौरी मुल्तानी पर इमिग्रेशन एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शिकायत में नई निहारसी गांव निवासी कवलजीत कौर ने बताया कि उसका बड़ा बेटा अमेरिका में रहता है। उसने अपने छोटे बेटे दिलप्रीत सिंह को अमेरिका भेजने के लिए पिहोवा (कुरुक्षेत्र) निवासी उनके रिश्तेदार समर सिंह मुलतानी और गैरी मुलतानी से संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के साथ उसने 40 लाख रुपये में समझौता किया था। 20 लाख एडवांस और 20 लाख रुपये अमेरिका पहुंचने के बाद देने की बात हुई थी। फरवरी 2022 में उसने दोनों आरोपियों को अपने बेटे का पासपोर्ट और 4 लाख 78 हजार 500 रुपये की नगद राशि दी थी। 21 फरवरी को आरोपियों ने कहा कि आपके लड़के का दुबई का टूरिस्ट वीजा आ गया है।

हम पहले आपके बेटे को दुबई भेजेंगे। उसके बाद सर्बिया और फिर यूरोप के रास्ते अमेरिका भेज देंगे। इसके लिए एक महीने का समय लगेगा। 26 फरवरी को उसका बेटा दिल्ली से दुबई गया। 3 लाख एजेंट समर सिंह ने एडवांस लिए। 22 मार्च को फिर 6 लाख रुपये आरटीजीएस से जमा कराए।

फिर 2 लाख कराए और जून 2022 में आरोपी के घर 2 लाख दिए। 29 जून को एजेंट के ऑफिस में 1.50 लाख रुपये दिए। महिला के आरोप लगाया कि बेटे को 6 माह तक दुबई में रोक कर रखा। 22 जुलाई 2022 को आरोपी समर ने उसके बेटे को सर्बिया भेज दिया। यहां 3 माह तक बंधक बना कर रखा और मारपीट की। सर्बिया से मारपीट का वीडियो भी उनके पास भेजा। जब उसने आरोपी से बात की तो कहा कि ऐसा कुछ नहीं होता। उसके बेटे को सर्बिया से वाया डोंकी जंगल के पैदल रास्ते यूरोप में भेज दिया।


एसपी को शिकायत देकर महिला ने लगाई थी न्याय की गुहार
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका बेटा 2 माह अपने चाचा के पास इटली चला गया। 2 माह बाद एजेंट ने उसके बेटे को कहा कि चलो आपकी इटली से स्पेन की फ्लाइट है। उसके बेटे को 3 माह तक स्पेन रखा। यहां उसके बेटे के पास सिर्फ 2 लाख रुपये थे, जो एजेंट समर सिंह ने ले लिए। बताया कि आरोपी एजेंट ने 21 लाख 28 हजार 500 रुपये हड़प लिए, लेकिन उसके बेटे को अमेरिका नहीं भेजा। जब पैसे वापस मांगे तो देने से इंकार कर दिया और धमकाया। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा को भी शिकायत की थी। तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed