फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused scramble When Ambala police reached to raid on information of illegal liquor sale

अंबाला पुलिस के साथ हाथापाई: अवैध शराब की बिक्री पर रेड करने पहुंची थी टीम, चाकू व विदेशी मुद्रा बरामद

Sat, 25 Feb 2023 11:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 25 Feb 2023 11:25 AM IST
सार

अंबाला पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की सूचना पर आरोपियों के ठिकाने से दो पेटी शराब सहित लाखों रुपये, हथियार, विदेशी मुद्रा बरामद की है। कार में बैठे अन्य दो व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं जब पुलिस गाड़ी की तलाशी लेने लगी तो उनके साथ गाली गलौज व हाथापाई की।

विज्ञापन
Accused scramble When Ambala police reached to raid on information of illegal liquor sale
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला पुलिस ने शुक्रवार को गांधी मार्केट में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी की तो आरोपितों ने उनके साथ ही हाथापाई शुरू कर दी। इसमें कुछ पुलिस कर्मी घायल भी हो गए। सिर्फ यह नहीं बल्कि पुलिस ने जांच तो आरोपियों के ठिकाने से दो पेटी शराब सहित लाखों रुपये व, हथियार, विदेशी मुद्रा बरामद की है। इस संबंध में थाना कैंट में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने अनील सूद, सत्यम व राकेश उर्फ पप्पी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, हमला करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन


ऐसे हुई पूरी घटना
शिकायत में मुख्य सिपाही अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांधी मार्केट में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। अभी वह शराब बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कर्मचारियों की टीम ने जहां पर उन्होंने एक कार में तीन लोगों को देखा पुलिस देखते ही एक व्यक्ति कार से फरार हो गया। जिसका पुलिस ने पीछा भी किया परंतु व्यक्ति हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


गांधी मार्केट में की थी पुलिस ने रेड
इसके बाद कार में बैठे अन्य दो व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं जब पुलिस गाड़ी की तलाशी लेने लगी तो उनके साथ गाली गलौज व हाथापाई की। इसमें पुलिस को चोटे भी आई हैं, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार भी हो गया। जहां मुख्य सिपाही कमलजीत सिंह को डाक्टरी निरीक्षण करवाने के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। इसके बाद जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से दो पेटी शराब अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में मिली विदेशी करंसी
इसके बाद पुलिस ने मकान में भी तलाशी की और घर में रखे 3 लाख 75 हजार 105 रुपये के करंसी नोट तथा 765 पाउंड ईंग्लैंड, 49 अमेरिकन डॉलर व 620 कैनेडियन डॉलर तथा एक कमानीदार चाकू बटनवाला बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed