फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of molestation attempted suicide in the police station in Ambala of Haryana

थाने में आत्महत्या का प्रयास: छेड़छाड़ के आरोपी ने शौचालय में जूते के फीते से लगाया फंदा, दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

Thu, 24 Mar 2022 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 02:26 AM IST
सार

आरोपी थाने में तैनात होमगार्ड के साथ शौच के लिए गया था। कुछ देर तक बाहर नहीं आने पर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं। दरवाजा तोड़कर देखा तो आरोपी ने फंदा लगाया हुआ था।

विज्ञापन
Accused of molestation attempted suicide in the police station in Ambala of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में छेड़छाड़, मारपीट और दुराचार के मामले में नामजद आरोपी ने बुधवार को अंबाला छावनी के थाना पड़ाव में जूते के फीते से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में सिपाही ने ब्लेड से फीते को काटा और उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में ही आत्महत्या का प्रयास करने के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई होमगार्ड के जवान राजकुमार की शिकायत पर की। 

विज्ञापन


होमगार्ड के जवान राजकुमार ने शिकायत में बताया कि थाने में बंद आरोपी सुंदर नगर निवासी अखिल कुमार ने उसे सुबह 6 बजे शौच जाने के लिए बोला। जैसे ही शौचालय के पास पहुंचे तो आरोपी ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। कुछ देर तक जब आरोपी बाहर नहीं आया तो होमगार्ड के जवान को शक हुआ तो उसने दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


भीतर से कोई आवाज न आई तो वह तुरंत सीनियर अधिकारी के पास पहुंचा और उसे अपने संग लेकर आया। जहां सिपाही मनोज व होमगार्ड ने धक्का मारकर दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए। आरोपी ने जूते के फीते से ही फंदा लगाया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मार्च को आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला 
राजकुुमार ने बताया था कि सुंदर नगर निवासी अखिल पर पहले ही 17 मार्च को थाना पड़ाव में ही केस दर्ज किया गया था। महिला का आरोप था कि उसके साथ मारपीट, छेड़छाड़ और दुराचार हुआ था। उसी आरोप में पुलिस ने आरोपी को 22 मार्च को गिरफ्तार किया था और उसे हवालात में बंद कर रखा था। सुबह 6 बजे शौच जाने के लिए बोला था। इस दौरान आरोपी ने जूते पहन रखे थे इसलिए शौचालय में कब फीते निकालकर फंदा बना लिया, पता ही नहीं चला। 

 

महिला की शिकायत पर पहले ही आरोपी आखिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था। एक दिन पहले ही आरोपी को हवालात में बंद किया था। शौचालय में अचानक उसने फंदा लगाने का प्रयास किया। अब आरोपी पूरी तरह से ठीक है। आत्महत्या करने पर भी मामला दर्ज कर लिया गया है। -सतिंद्र कुमार इंस्पेक्टर कार्यवाहक थाना प्रभारी पड़ाव 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed