{"_id":"5c76e337bdec222bf4529ca7","slug":"91551295287-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम में टैक्स जमा करवाने गई महिला, स्वाइप मशीन नहीं चली तो सीएम विंडो में की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगम में टैक्स जमा करवाने गई महिला, स्वाइप मशीन नहीं चली तो सीएम विंडो में की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम मेें टैक्स जमा करवाने गए, स्वाइप मशीन नहीं चली तो सीएम विंडो में दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एक ओर सरकार डिजिटल इंडिया की बातें करते नहीं थकती, वहीं दूसरी ओर नगर निगम में जनता को डिजिटल सुविधाएं दे पाने में असमर्थ साबित हो रहा है। शहर के कमल विहार निवासी मनप्रीत ने बताया कि बुधवार को जब वह नगर निगम में 6 नंबर खिड़की पर हाउस टैक्स जमा करवाने गया तो उसके पास कैश नहीं था। जब उसने कार्ड स्वाइप के जरिये पेमेंट देनी चाही तो तीन बार में भी कार्ड स्वाइप नहीं हुआ। इसके बाद जब उसने टैक्स ब्रांच में क्लर्क सुरिंद्र सिंह को बताया तो उन्होंने अगले दिन आने को कहा। मनप्रीत ने बताया वह दिहाड़ीदार है और रोज काम छोड़कर नहीं आ सकता। उसने बताया कि नगर निगम कमिशनर ऑफिस के साथ लगते ऑफिस में कर्ण नाम का कर्मचारी था। उसने भी कहा कि टैक्स जमा करवाना है तो करवाओ नहीं तो रहने दो। मनप्रीत का कहना है कि उसने इस संबंध में सीएम विंडो में शिकायत देकर लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उसने विधायक से भी अपील की है कि वह नगर निगम के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करवाएं।