फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कार से खींचकर व्यक्ति पर गंडासियों से किया हमला

कार से खींचकर व्यक्ति पर गंडासियों से किया हमला

Sat, 19 Jan 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
कार से खींचकर व्यक्ति पर गंडासियों से किया हमला
मुलाना। बिंजलपुर गांव के रहने वाले दो युवकों ने एक कार सवार व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। युवक बिंजलपुर गांव का ही रहने वाला है। जिस समय उसके ऊपर हमला हुआ उसके साथ उसका परिवार भी कार में सवार था। हमले में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे लहुलूहान हालत में एमएम अस्पताल मुलाना में भर्ती कराया। घायल के बेटे की शिकायत पर मुलाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल संत राम ने बताया कि कुछ समय पहले पूजा पत्नी प्रिंस उर्फ काला निवासी बिंजलपुर ने पिता संतराम शर्मा से पैसे लेकर सिक्योरिटी के तौर पर अपना चेक दिया था। पैसे न देने पर पिता ने पूजा के खिलाफ अंबाला कोर्ट में केस किया। उसी केस की कोर्ट में वीरवार को तारीख थी। केतन के अनुसार वीरवार को तारीख के बाद वह अपने पिता संतराम शर्मा व अपनी मां के साथ कार से अंबाला से घर आ रहे थे। कार को उसके पिता संतराम शर्मा चला रहे थे। जब वे अपने गांव के पास पहुंचे तो पीछे से शेरपाल व प्रिंस स्कूटी पर आए। कार के आगे स्कूटी लगाकर कार रोक ली। इसके बाद दोनों ने उसके पिता को कार से बाहर खींच लिया। गंडासी से संतराम पर जानलेवा हमला किया। जिससे वह लहुलूहान हो गया। दोनों हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। मामले में जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि घायल संत राम के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed