{"_id":"5b3927284f1c1b614d8b9360","slug":"71530472232-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, आठ घायल रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, आठ घायल रेफर
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाइक को टक्कर मारने के बाद कार पेड़ से टकराई, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। गांव डैहर के नजदीक एक टाटा नैनो कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद कार भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल नारायणगढ़ में भर्ती करवाया गया। गांव डैहर के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया जिससे कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में रिया, माधव निवासी ऋषीकेश उत्तराखंड, राघव, शिविस, चंचल, रजनी निवासी यमुनानगर तथा मोटरसाइकिल सवार नारायणगढ़ के गांव डेरा के रहने वाली सोनिया व मोहित निवासी गांव डेरा घायल हो गए। लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहन निकाला और सिविल अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद रिया, राघव और माधव को पीजीआई चंडीगढ़ तथा अन्य सभी को सामान्य अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला रेफर कर दिया है।