फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   खाली पेट चलाई रेल चालकों ने ट्रेनें

खाली पेट चलाई रेल चालकों ने ट्रेनें

Wed, 18 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खाली पेट चलाई रेल चालकों ने ट्रेनें
चालकों ने खाली पेट चलाई रेलगाड़ियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर रेलगाड़ी चालकों और अन्य रनिंग स्टाफ ने दो दिवसीय ‘हंगर स्ट्राइक’ मंगलवार से शुरू कर दी है। रनिंग स्टाफ ने विरोध जताते हुए बिना कुछ खाए कार्य किया। इस दौरान स्टाफ ने काले बिल्ले भी लगाए। कैंट रेलवे स्टेशन पर क्रू बुकिंग लॉबी एवं रेलवे रनिंग रूम में विरोध स्वरूप नारेबाजी भी की। हंगर स्ट्राइक में अंबाला से साढ़े पांच सौ रनिंग स्टाफ ने इसमें हिस्सा लिया। बुधवार को भी एसोसिएशन की स्ट्राइक जारी रहेगी।

अंबाला में एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीतपाल के नेतृत्व में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। रनिंग स्टाफ ने बिना कुछ खाए-पीये ट्रेनों का संचालन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि एसोसिएशन की मुख्य मांगों में माइलेज दर पर आरएसी 1980 के सिद्धांत के अनुसार शीघ्र निर्धारण करना, एक जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त रनिंग स्टाफ को सातवें वेतन आयोग के अनुसार तुलनात्मक पेंशन निर्धारण की विसंगतियों को दूर करना शामिल है। अजीतपाल ने बताया कि अभी एसोसिएशन द्वारा हंगर स्ट्राइक कर सरकार को चेताया गया है। यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आगे प्रदर्शन होगा। उधर, हड़ताल के पहले दिन रेलवे रनिंग रूम की मेस में दिनभर खाना नहीं बना। यहां पर विश्राम के लिए रेल चालक व गार्ड रुकते हैं, जोकि अब 48 घंटे तक बिना खाए-पीये ड्यूटी पर रहेंगे। रनिंग रूम में भी एसोसिएशन सदस्यों ने मांगों को लेकर रोष जताया। कार्यालय में कार्य के दौरान स्टाफ ने काले बिल्ले लगाए। इस अवसर पर एसोसिएशन सदस्य विजेंद्र सिंह, बलकार सिंह, विजय प्रताप, करण सिंह, सचिन एवं अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed