फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पार्किंग में शव रखने को लेकर जताया विरोध

पार्किंग में शव रखने को लेकर जताया विरोध

Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग में शव रखने को लेकर जताया विरोध
पार्किंग में शव रखने को लेकर जताया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रामबाग रोड स्थित रोटरी कैंसर जरनल अस्पताल के स्टाफ द्वारा बुजुर्ग के शव को पार्किंग एरिया के पास रखने पर बुजुर्ग के पड़ोसियों व परिजन द्वारा रोष प्रकट किया गया। दयाल बाग निवासी कुलभूषण ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय देवी दयाल को करीब एक सप्ताह पहले रोटरी कैंसर जरनल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद सभी लोग प्राइवेट अस्पताल पहुंचे और शव ले जाने की मांग की। इसके बाद स्टाफ द्वारा कुछ देर बार शव देने की बात कही गई। इसके बाद कुलभूषण व अन्य लोग शव रखने वाला फ्रिजर का इंतजाम करने चले गए। जैसे ही वह आए तो उन्होंने देखा की अस्पताल स्टाफ द्वारा शव को अस्पताल के बाहर बनी पार्किंग में रख दिया गया था, जिसे लेकर उन लोगों ने रोष जताया। स्टाफ से शव को बाहर रखने के बारे में पूछा तो स्टाफ ने उन्हें कहा कि चिकित्सक के कहने पर उन्होंने शव को बाहर रख दिया। जब पीड़ित चिकित्सक के पास पहुंचे तो उन्होंने भी कोई जवाब देने से मना कर दिया। करीब एक घंटे बाद पीड़ित एंबुलेंस द्वारा शव को लेकर अपने घर की और चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed