{"_id":"5b6c9d354f1c1bed5e8b814b","slug":"51533844789-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट के बयाने के नाम पर बुजुर्ग से की 15 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट के बयाने के नाम पर बुजुर्ग से की 15 लाख की ठगी
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाट के बयाने के नाम पर बुजुर्ग से 15 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के जसमीत नगर निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग को एक व्यक्ति ने 15 लाख रुपये का चूना लगा दिया। बलदेव नगर पुलिस ने पीड़ित हरबंस सिंह की शिकायत पर आरोपी आशीष जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हरबंस सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अकेला रहता है। आशीष जैन उसके पास जुलाई 2016 में आया था। इस दौरान उसने उसकी बीमारी व दिमागी टेंशन का फायदा उठाते हुए उससे मनाली हाउस के एक प्लाट का बयाना करवाया। इसके बाद आशीष जैन हरबंस से 15 लाख रुपये ले गया। हरबंस का आरोप है कि जिस प्लाट का बयाना किया गया था, वह प्लाट आशीष जैन का नहीं था। बुजुर्ग का आरोप है कि यह सब उसके साथ साजिशन किया गया और उससे 15 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।