{"_id":"5b69f77e4f1c1bac7d8b6eb3","slug":"51533671294-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व महिला सरपंच पर मामला दर्ज, रुपये हड़पने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व महिला सरपंच पर मामला दर्ज, रुपये हड़पने के आरोप
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों के नाम रुपये हड़पने का आरोप, पूर्व महिला सरपंच पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। गांव तलहेड़ी रागडान की भूतपूर्व महिला सरपंच पर सरकारी राशि के गबन व विकास कार्यों के नाम पर पैसे हड़पने के आरोपों के चलते बीडीपीओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मौजूदा सरपंच ने इस मामले में सीएम विंडो पर भी शिकायत दी थी।
सरपंच हरीश सैनी ने आरोप लगाया कि गांव की महिला सरपंच रह चुकी रोशनी देवी ने अपने कार्यकाल में सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग किया। महिला सरपंच ने ग्राम सचिवालय की चहारदीवारी के नाम पर 1 लाख 48 हजार रुपये का गबन किया तो वहीं 10,000 रुपये पट्टे की राशि व 2 लाख 76 हजार की राशि की रिकवरी व कैश इन हैंड का गबन किया जोकि कुल राशि लगभग 4 लाख 5 हजार बनती है। ग्राम पंचायत व बीडीपीओ की ओर से महिला सरपंच को कई बार यह राशि जमा करवाने को कहा गया, लेकिन उसने किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। इस पर मजबूरन ग्राम पंचायत ने महिला सरपंच के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी महिला सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी व सरकारी राशि का दुरुपयोग किए जाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब महिला सरपंच को यह राशि 21 प्रतिशत ब्याज के साथ जमा करवाने की बात कही गई है।
कोट
हां, बीडीपीओ की ओर से शिकायत आई है। उनकी शिकायत के आधार ही पर गांव तलहेड़ी रांगडान की भूतपूर्व महिला सरपंच के खिलाफ विभिन्न आईपीसी की धारा 420,409 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
- कर्ण राणा, थाना प्रभारी बराड़ा।