फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नारायणगढ़ में दफ्तर में बैठे ट्रैवल एजेंट की गोली मारकर हत्या

नारायणगढ़ में दफ्तर में बैठे ट्रैवल एजेंट की गोली मारकर हत्या

Thu, 02 May 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़ में दफ्तर में बैठे ट्रैवल एजेंट की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारायणगढ़। क्षेत्र में बुधवार शाम एक ट्रैवल एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब शहर की दुर्गा कालोनी में स्थित दफ्तर पर भूरेवाला निवासी आजाद सिंह (40) पुत्र लश्कर सिंह अपने बड़े भाई सेवा सिंह और सहयोगी टपरियों निवासी अशोक कुमार के साथ बैठा था। नए बस अड्डे के बिल्कुल नजदीक और हुडा स्थित पुलिस चौकी से मात्र 200 गज की दूरी पर हुई इस वारदात के बाद शहरवासी सहम गए। इस मामले में पुलिस ने रात को ही आरोपी ब्राह्मण माजरा निवासी आरोपी रणप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे देसी कट्टा बरामद कर लिया। बताया जा है कि ट्रैवल एजेंट ने ज्यादा रुपये लेकर आरोपी युवक को विदेश भेजा था। इसी से गुस्साए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
मृतक के भाई सेवा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन भाई हैं। उन्होंने ट्रैवल एजेंट का कार्यालय बनाया हुआ है। शाम करीब 5.30 वह, उसका भाई आजाद और सहयोगी अशोक दफ्तर में बैठे थे। इसी दौरान गांव ब्राहमण माजरा निवासी युवक रणप्रीत सिंह उनके कार्यालय में आया गया और आते ही बहस करने लगा कि उन्होंने उससे ज्यादा रुपये ले लिए और गलत देश इराक भेज दिया। वहां उसे खाना नहीं मिलता था। इसके बाद उसने गाली देते हुए गुस्से में पेंट से एक देसी कट्टा निकाला और सामने खड़े उसके भाई आजाद सिंह को गोली मार दी। गोली आजाद की बाईं तरफ छाती में लगी। गोली लगते ही वह नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी हथियार सहित भाग गया। उन्होंने आनन फानन में घायल आजाद सिंह को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

---
वर्जन
टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड की मांग की जाएगी ताकि हत्या के कारणों का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित भाटिया, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed