फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   स्टेशन पर कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव

स्टेशन पर कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव

Fri, 01 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव
स्टेशन पर कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रेलवे स्टेशन पर आरएमएस आफिस के निकट वीरवार को कूड़ा उठाते समय सफाईकर्मी कूड़े के ढेर नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है। इसके बाद मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक और जीआरपी को दी गई। छानबीन के दौरान अंदाजा लगाया गया कि शव करीब सात-आठ दिन पुराना है, फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल भेजा गया है। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जीआरपी को सूचना मिली की रेलवे स्टेशन पर आरएमएस आफिस के निकट एक शव मिला है, जिसके बाद जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। ढेर में मिला नवजात का शव क्षत-विक्षत अवस्था था और काला पड़ गया था। प्राथमिक जांच में जीआरपी का अनुमान था कि शव करीब सात-आठ दिन पुराना है। इसके बाद शव को कूड़े के ढेर से निकाल इसे सिविल अस्पताल मोर्चरी में पहुंचाया गया। जीआरपी कैंट थाने के एसएचओ रामबचन ने बताया कि स्टेशन सफाई कर्मियों ने मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी थी जिसके बाद उन्हें सूचना मिली। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जाएगी और पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि बच्चे का शव यहां पर किसने फेंका। उन्होंने बताया कि अज्ञात के खिलाफ फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतक शिशु के परिजनों की तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शिशु का डीएनए भी कराया जाएगा। बता दें कि अभी दो दिन पहले काकरू में भी लावारिस अवस्था में एक नवजात शिशु मिला था, जिसे सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed